फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath and many others express their grief on death of Acharya Dharmendra.

Acharya Dharmendra: आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर योगी ने जताया शोक, बोले- ये सनातन धर्म की अपूरणीय क्षति है

Mon, 19 Sep 2022 01:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Sep 2022 01:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य धर्मेन्द्र जी का पूरा जीवन सनातन हिन्दू धर्म के लिए समर्पित था। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके धर्म परिवार, शुभ-चिन्तकों एवं भक्तों को इस आघात को सहने का सामर्थ्य दें।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath and many others express their grief on death of Acharya Dharmendra.
- फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य धर्मेन्द्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। अयोध्या के राम जन्मभूमि आंदोलन और गौ रक्षा के लिए अनशन करने वाले आचार्य का सोमवार को जयपुर में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

विज्ञापन


उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि श्रीमद् पंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र जी का निधन सनातन धर्म की अपूरणीय क्षति है। आचार्य धर्मेन्द्र जी का पूरा जीवन सनातन हिन्दू धर्म के लिए समर्पित था। श्री राम जन्मभूमि, गो-रक्षा आन्दोलन में आचार्य जी का योगदान अविस्मरणीय था। उनका निधन समाज की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके धर्म परिवार, शुभ-चिन्तकों एवं भक्तों को इस आघात को सहने का सामर्थ्य दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed