{"_id":"6566d0f2c02ee1ba97016f31","slug":"cm-yogi-adityanath-addresses-up-vidhanmandal-today-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhanmandal session: मुख्यमंत्री योगी बोले, हम हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, पेश होगा अनुपूरक बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhanmandal session: मुख्यमंत्री योगी बोले, हम हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, पेश होगा अनुपूरक बजट
Wed, 29 Nov 2023 12:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायकों को विधानमंडल सत्र में उपस्थित रहने के निर्देश दिए और कहा कि हम हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज यूपी विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने सदन में भाजपा विधायकों के भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
अनुपूरक बजट का आकार 42 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है। पिछले वित्त वर्ष का आखिरी अनुपूरक बजट 33,768 करोड़ रुपये था। उसकी तुलना में करीब 8500 करोड़ रुपये ज्यादा हो सकता है। पिछले अनुपूरक बजट में पूंजीगत व्यय के लिए लगभग 20 हजार करोड़ और राजस्व लेखा के लिए करीब 13756 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।
बजट का केंद्र बिंदु अयोध्या और तीर्थ विकास परिषद हो सकता है। 22 जनवरी को नव्य अयोध्या के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य राजधानी क्षेत्र को तरजीह देते हुए प्रावधान किए जा सकते हैं।