फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed people in Lucknow.

Lucknow: योगी ने प्रबुद्धजनों को किया संबोधित, बोले- अब लखनऊ बदल रहा है, स्वच्छता रैंकिंग में मिली जगह

Tue, 06 Dec 2022 06:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Dec 2022 06:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में  प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित किया और लखनऊ को स्वच्छता रैंकिंग में जगह बनाने के लिए जनता को बधाई दी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed people in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अब लखनऊ बदल रहा है। स्थानीय सरकारों की उपेक्षा के कारण पहले लखनऊ की तस्वीर अच्छी नहीं थी। यहां का नाम आने पर गंदगी, अव्यवस्था और अराजकता का दृश्य दिमाग में आ जाता था। शुरुआत में स्वच्छता की रैंकिंग में लखनऊ ही नहीं कई शहरों का स्थान पिछड़ा हुआ था। गोंडा गंदे शहर के रूप में सामने आया था लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश के शहर आगे निकल गए हैं। लखनऊ को भी स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान मिला है इसके लिए लखनऊ वासियों और नगर निगम को बधाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को दुबग्गा स्थित जॉगर्स पार्क के निकट आयोजित स्थानीय निकाय प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ स्मार्ट सिटी के रूप में बदल रहा है। शहर के बाहरी हिस्से में बन रही आउटर रिंग रोड राजधानी को जाम मुक्त करने का काम करेगी। जल्द ही एक इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भी शहर को मिलेगा। यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ब्रह्मोस मिसाइल बनाने का कारखाना भी शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रीन कॉरिडोर का काम भी जल्द आगे बढ़ाया जाएगा। कई अन्य प्रस्तावित योजनाओं की शुरुआत भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परामर्श से बड़ा कार्यक्रम आयोजित करके की जाएगी। लखनऊ को उसका पुराना गौरव वापस दिलाएंगे। नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं उसके बाद 10 से 12 फरवरी के बीच ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट यहीं आयोजित होगी। लखनऊ के प्रबुद्धजनों से आग्रह है कि वह इस शहर को संवारने में अपना योगदान दें ताकि इन्वेस्टर समिट के दौरान लखनऊ की एक नई तस्वीर पेश हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लखनऊ ही नहीं प्रदेश के कई शहरों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम यानी आईटीएमएस का उपयोग कोविड प्रबंधन में किया गया था। अब इसका उपयोग सेफ सिटी व यातायात प्रबंधन में किया जा रहा है। नोएडा समेत प्रदेश के 17 नगर निगम आईटीएमएस से जुड़ रहे हैं। अब कोई छेड़खानी करके भाग नहीं सकता। कैमरों के रूप में लगे त्रिनेत्र उसे पकड़ लेंगे। एक चौराहे से यदि वह निकल भी गया तो पुलिस अगले चौराहे पर उसे पकड़ लेगी। इसके अलावा प्रदेश में स्मार्ट सड़कें बन रही है। हर घर नल योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed