{"_id":"621e0bf3597a7b0cef05fcb4","slug":"cm-yogi-adityanath-addressed-a-meeting-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- 10 मार्च के बाद माफियाओं के खिलाफ फिर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- 10 मार्च के बाद माफियाओं के खिलाफ फिर चलेगा बुलडोजर
Tue, 01 Mar 2022 09:24 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:24 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी में बिजली का भी जाति व धर्म होता था ईद, बकरीद व मोहर्रम में बिजली दी जाती थी जबकि होली और दिवाली में बिजली गायब रहती थी। अब भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच चरणों के रूझान में भाजपा पूर्ण बहुमत से काफी आगे जा चुकी है। छठवें व सातवें चरण में चौका और छक्का लगाकर पिछली बार की तरह प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। सरकार बनने पर 10 मार्च के बाद माफियाओं के खिलाफ फिर बुलडोजर चलाया जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तुलसीपुर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज एवं श्रीदत्तगंज खरदौरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
करीब एक घंटे देर से पहुंचे मुख्यमंत्री दोनों जनसभाओं मेंं भारी भीड़ देखकर गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया में लाखों लोगों की मौत हुई। भारत में भी कोरोना महामारी के चलते कार्य प्रभावित हुए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए सराहनीय कार्य किया। सभी लोगों को मुफ्त कोरोना टीका लगाया गया। लोग भुखमरी का शिकार न हो इसके लिए डबल इंजन सरकार की तरफ से महीने में दो बार मुफ्त राशन दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में यही राशन सपा के गुर्गे खा जाते थे। यही नहीं पहले सड़कों की हालत यह थी कि गोंडा से तुलसीपुर पहुंचने में ढाई घंटे लगते थे अब यह सफर मात्र 45 मिनट में पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
2017 से पहले हर जगह दंगा होता था जिसमें तमाम लोग जान भी गंवा देते थे अब दंगाई जानते हैं कि दंगा किया तो पोस्टर लग जाएगा। सपा सरकार में जहां कर्फ्यू लगता था वहीं अब कर्फ्यू की जगह कांवड़ यात्रा निकलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुनः सरकार बनने पर होली-दिवाली में मुफ्त सिलिंडर दिया जाएगा। अन्नदाताओं को बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा। बेटियों की शादी के लिए परिवार को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। मेधावी बेटियों को फ्री स्कूटी तथा एक करोड़ छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिया जाएगा। पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा दो करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि बुल्डोजर चलाने के लिए दमदार सरकार होना जरूरी है और दमदार सरकार के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने तुलसीपुर के भाजपा प्रत्याशी कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू, बलरामपुर के प्रत्याशी पल्टूराम तथा उतरौला के प्रत्याशी राम प्रताप वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए तीन मार्च को सभी लोग पहले मतदान फिर जलपान करें। सभा को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, महंत बृजानंद, महंत महेंद्र दास व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
बिजली का भी होता था जाति व धर्म
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तुलसीपुर व श्रीदत्तगंज खरदौरी में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले सपा शासन काल में बिजली का भी जाति व धर्म होता था। ईद, बकरीद व मोहर्रम में बिजली दी जाती थी जबकि होली और दिवाली में बिजली गायब रहती थी। अब भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।