फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm will handover the smart phone to lekhpal

लेखपालों को मुख्यमंत्री देंगे स्मार्टफोन, खत्म होगा तीन साल का इंतजार

Mon, 07 Jan 2019 12:10 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Mon, 07 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
cm will handover the smart phone to lekhpal
सीएम योगी - फोटो : डेमो

राजस्व परिषद ने लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों के लिए स्मार्टफोन खरीद का काम पूरा कर लिया है। बजट होने के बावजूद लेखपालों को स्मार्टफोन देने का काम तीन वर्ष से टल रहा था। स्मार्टफोन का वितरण समारोह पूर्वक कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 2015-16 में लेखपालों को स्मार्टफोन देने के लिए 20 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था कर दी थी। लेकिन राजस्व परिषद व शासन के बीच स्मार्टफोन खरीद की फाइल घूमती रही और खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन


दो वर्ष सपा शासनकाल में बीतने के बाद एक वर्ष योगी सरकार में भी बीत गया। लेखपालों ने पिछले साल हड़ताल की तो इस मुद्दे को भी मांगों में शामिल कर लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्मार्टफोन व लैपटॉप खरीदकर लेखपालों को उपलब्ध कराने की कार्यवाही शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व परिषद ने स्मार्टफोन की खरीद का काम पूरा कर लिया है। हालांकि लैपटॉप खरीद की कार्यवाही चल रही है। 

राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि चयनित फर्म ने स्मार्टफोन की आपूर्ति शुरू कर दी है। प्रदेश में करीब 28 हजार लेखपाल कार्यरत हैं। राजस्व निरीक्षकों को भी स्मार्टफोन दिया जाना है।


फर्म ने इसी महीने स्मार्टफोन देने की बात कही है। मुख्यमंत्री से स्मार्टफोन वितरण के लिए समय की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि लोकभवन में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर स्मार्टफोन देने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed