{"_id":"611585788ebc3ef3eb794f6e","slug":"cm-taken-strickt-action-on-diarhea-caused-death-in-lucknow-lucknow-news-lko591115136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के बालू अड्डा इलाके में दूषित पेयजल से बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री खफा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के बालू अड्डा इलाके में दूषित पेयजल से बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री खफा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सीवर युक्त पेयजल आपूर्ति की वजह से दो बच्चों की मौत और दर्जनों लोगों के बीमार होने की घटना से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दूसरे जिलों में भी उत्पन्न ऐसी स्थिति की समीक्षा करते हुए लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने को कहा है।
बृहस्पतिवार को हुई टीम-9 की बैठक में इस मुद्दे पर खास तौर पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जिलों में सीवर युक्त पेयजल आपूर्ति की शिकायतें मिल रही हैं। तमाम स्थानों पर सीवर लाइन व पेयजल लाइन बिछाने के नाम पर सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। इसलिए ऐसे स्थानों पर बारिश के दिनों में गंदा व सीवर का पानी पेयजल आपूर्ति में मिल जाने से पेयजल दूषित हो जा रहा है। लखनऊ के बालू अड्डा क्षेत्र की घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम है। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा जिस भी जिले में ऐसी स्थिति हो वहां पर तत्काल व्यवस्था ठीक कर सीवर आदि के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग को दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायतों पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बालू अड्डा से छह नए मरीज भर्ती
बालू अड्डा इलाके में बृहस्पतिवार को डायरिया के छह नए मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए। वहीं, ओपीडी से 30 मरीजों को दवा देकर वापस किया गया। शिवांश (2), रुचि (25), जुड़वा बच्चे अर्णव, आरव (4), सरवस्ती (50) व सत्यपाल (25) को हालत गंभीर होने पर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
मारुति सर्विस सेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बालू अड्डा क्षेत्र में मारुति सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया। यहां लगा ईटीपी बंद मिला। सर्विस सेंटर अपना केमिकल युक्त गंदा पानी नाली में बहाते हुए मिला। नगर आयुक्त के निर्देश पर जीएम जलकल ने सर्विस सेंटर के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। नगर आयुक्त ने बताया कि सर्विस सेंटर से निकलने वाला केमिकल कचरा भी खुले में फेंका जा रहा था। इससे भूगर्भ जल भी प्रदूषित होने की आशंका है।
पराग डेयरी से कॉलोनी को मिलेगा पीने का पानी
बालू अड्डा कॉलोनी में पराग के डेयरी प्लांट से पीने का पानी मिलेगा। हालात ठीक नहीं होने तक जलकल पानी के टैंकरों से घरेलू जरूरतों के लिए आपूर्ति जारी रखेगा। गुरुवार को इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे नगर विकास मंत्री ने यह आदेश जारी किया है। उनके साथ मेयर संयुक्ता भाटिया, डीएम अभिषेक प्रकाश, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, जीएम जलकल एसके वर्मा, सीएमओ संजय भटनागर भी मौजूद रहे। नगर विकास मंत्री ने कहा कि संक्रामक रोग से पूरे इलाके को मुक्त कराने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास होने चाहिए। उन्होंने मरीजों के परिजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। संक्रामक रोग से जिनके परिवार में निधन हुए उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने बालू अड्डा स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं देखीं और सीएमओ को इलाज की बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए। मंत्री ने जीएम जलकल से पूछा कि क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को ठीक करने के लिए क्या किया जा रहा है। मंत्री ने काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। निजी कंपनी को भी पूरे इलाके की लाइनों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा है।