{"_id":"68cb2033b4a901c6040f2fc4","slug":"cm-increased-value-of-half-population-with-respect-lucknow-news-c-13-knp1002-1388961-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सम्मान से सीएम ने बढ़ाया आधी आबादी का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सम्मान से सीएम ने बढ़ाया आधी आबादी का मान
विज्ञापन
सीएम के हाथों सिलाई मशीन प्राप्त करतीं प्रियंका तिवारी।
लखनऊ। विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान पाने में लखनऊ की आधी आबादी आगे रही। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत इन्हें टूल किट का वितरण किया गया। सीएम के हाथों सिलाई मशीन व प्रेस पाकर राजधानी की प्रियंका तिवारी गदगद हो उठीं। सिलाई-कढ़ाई करने वाली प्रियंका ने बताया कि यह मशीन उनका काम आसान करेगी। मलिहाबाद से पहुंचीं अर्चना, काजल कश्यप और पूनम ने बताया कि उन्हें अब इंची टेप व प्रेस मिला है। सिलाई मशीन बाद में मिलेगी। बताया कि पिछले वर्ष ट्रेनिंग हुई थी। होली में चार हजार रुपये भी मिले थे। इनके साथ ही गोमतीनगर के रितिक कनौजिया को वॉशिंग मशीन और प्रेस मिला।
सविता को उद्योग विभाग में मिली तैनाती
पीजीआई इलाके की सविता श्रीवास्तव को सीएम योगी ने कनिष्ठ सहायक का नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि लखनऊ में ही उद्योग विभाग में तैनाती मिली है। अगस्त 2022 में परीक्षा दी थी। सीएम योगी का धन्यवाद कि पारदर्शी व्यवस्था के तहत उन्हें नौकरी मिल सकी। मुख्यमंत्री ने अंशु शर्मा को उद्यम लगाने के लिए 9.5 लाख रुपये का चेक दिया। अंशु ने बताया कि कर्ज मिलने से उनका काम और बढ़ेगा। बैटरी मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू किया है। सीएम योगी को धन्यवाद।