{"_id":"5d91874d8ebc3e01711f7676","slug":"cm-gets-153-triple-talaq-complains-administration-orders-to-assure-immediate-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम को मिलीं तीन तलाक की 153 शिकायतें, पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम को मिलीं तीन तलाक की 153 शिकायतें, पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के आदेश
Mon, 30 Sep 2019 10:10 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक से जुड़े मामलों में अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री को मिली 153 शिकायतों को भी जोन वार अधिकारियों को भेज दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पिछले बुधवार को मुख्यमंत्री ने तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद किया था और उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया था। कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री से उनके केस में कार्रवाई न होने की शिकायत की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पीड़ित महिलाओं के शिकायती पत्र की सूची जोन वार तैयार कराई गई और कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जोन से संबंधित प्रकरणों पर शीघ्र परीक्षण कर यथाआवश्यक एफआईआर दर्ज कर समयबद्घ विवेचना कराएं। जिन मामलों में एफआईआर दर्ज हों उनमें वांछितों की तत्काल गिरफ्तारी कराई जाए।
विज्ञापन
यह भी निर्देश दिया गया है कि जिन मामलों में विवेचना काफी समय से लंबित है, उनमें सक्षम न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर प्रभावी पैरवी कराई जाए। साथ ही काफी समय से लंबित विवेचनाओं के संबंध में स्थिति व कारण स्पष्ट करते हुए तत्काल आख्या उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।

किसी ने मांगी आर्थिक मदद तो किसी ने नौकरी
दरअसल बीते 25 सितंबर को मुख्यमंत्री ने तीन तलाक पीड़िताओं से मुलाकात की थी और उनकी समस्याएं सुनी थीं। इसमें कई ने तो अपने पति की शिकायत की तो कई ऐसी भी थीं जिन्होंने अपने जीवन यापन के लिए आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी तक की मांग की। सबसे अधिक लखनऊ जोन से कुल 42 महिलाओं ने शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा था।