फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM gave instructions, be aware about prevention and treatment of monkeypox

UP News: सीएम ने दिए निर्देश, मंकीपॉक्स से बचाव व उपचार के प्रति करें जागरूक, कोविड के केस बढ़ने पर जताई चिंता

Tue, 09 Aug 2022 01:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Aug 2022 01:22 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीके की बूस्टर डोज दी जा रही है। अब तक 1.13 करोड़ लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। उन्होंने सभी को बूस्टर डोज देने के लिए प्रत्येक रविवार को प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM gave instructions, be aware about prevention and treatment of monkeypox
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंकीपॉक्स संक्रमण के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बीमारी के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 20 जुलाई के बाद से कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में बढ़ोतरी पर भी चिंता जताई है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने का आह्वान करते हुए मास्क पहनकर ही सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अपील की। कहा, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहार पर लोगों की आवाजाही बढ़ने के मद्देनजर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। वे सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा, देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति से परामर्श लिया जाए और जरूरी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित बटलर झील को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बूस्टर डोज के लिए हर रविवार विशेष अभियान
सीएम ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीके की बूस्टर डोज दी जा रही है। अब तक 1.13 करोड़ लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। उन्होंने सभी को बूस्टर डोज देने के लिए प्रत्येक रविवार को प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, इस तरह प्रयास करें कि हर व्यक्ति को मुफ्त बूस्टर डोज अवश्य लग जाए। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों का भुगतान उनके बैंक खाते में समयबद्ध कराने के निर्देश देते हुए प्रत्येक मनरेगा श्रमिक का बायोमीट्रिक सत्यापन कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सौर ऊर्जा नीति जल्द प्रस्तुत करें
सीएम ने बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों और सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त ऊर्जा विभाग को जल्द नई सौर ऊर्जा नीति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि बिजली के बिलों की ओवरबिलिंग, फाल्स बिलिंग और विलंब से बिल देने पर रोक लगाएं। इसके लिए उन्होंने ऊर्जा विभाग को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जन-धन के होने वाले नुकसान को रोकने के लिए स्थायी उपाय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed