फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm fleet ambulance driver died of dengue

सीएम फ्लीट के एंबुलेंस ड्राइवर की डेंगू से मौत, आंकड़ा पहुंचा 43 पर

Fri, 09 Sep 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Sep 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
cm fleet ambulance driver died of dengue
डेमो

डेंगू के साथ-साथ अब वायरल का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। डेंगू की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को चार की मौत हो गई। एक मरीज की मौत ट्रॉमा सेंटर और तीन की निजी अस्पतालों में हुई है। वहीं वायरल फीवर से तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


इसमें सीएम की फ्लीट की एंबुलेंस का ड्राइवर भी है। इसी के साथ डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा 43 पहुंच चुका है, जबकि मरीजों की संख्या 732 पहुंच चुकी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा डेंगू की रोकथाम को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बाराबंकी के अब्दुल्ला नगर निवासी रूप नारायण (50) की निजी अस्पताल, इंदिरानगर के सी ब्लॉक निवासी जीके मल्ल की 40 वर्षीय बहू की शेखर अस्पताल में, बाराबंकी के कैलाश (14) की निजी अस्पताल में मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम को लेकर नहीं ‌क‌िए जा रहे खास उपाय

cm fleet ambulance driver died of dengue
डेमो

जबकि कानपुर के हरिओम ने डेंगू से ट्रॉमा सेंटर के कैजुअलिटी वार्ड में दम तोड़ दिया। उन्हें कानपुर से केजीएमयू रेफर किया गया था। उधर, वायरल फीवर भी तीन लोगों के लिए काल बन गया। सीएम की फ्लीट के एंबुलेंस ड्राइवर राम मनोहर रावत की मौत हो गई। 

राम मनोहर को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। उसने सोमवार को सिविल अस्पताल की ओपीडी से दवा ली थी। बुधवार को हालत बिगड़ी तो उसे सिविल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार तक जब बुखार काबू में नहीं आया तो उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। 

जहां उसकी मौत हो गई। इसी तरह गोमती नगर की निर्मल कुमारी ने बुखार के कारण सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनका कुछ दिन निजी अस्पताल में इलाज चला था लेकिन वहां जब कोई फायदा नहीं हुआ तो सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। बाराबंकी की अफसरी (25) ने भी बुखार के कारण ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed