फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM and Sp head do treatment of azam.

'अखिलेश-मुलायम करें आजम का इलाज'

Tue, 10 Feb 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला,देवरिया Updated Tue, 10 Feb 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
CM and Sp head do treatment of azam.

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान के बयान पर टिप्पणी करने को राज्यपाल रामनाईक ने गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि आजम खान का इलाज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह ही करें।

विज्ञापन


रतसिया कोठी के बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल ने शिक्षा के गिरते स्तर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश के वर्तमान हालात अगर नहीं बदले तो जो युवा सृजन शक्ति हमारी संपत्ति है वह दायित्व बन जाएगी।
विज्ञापन


2030 तक भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश होगा। प्रदेश में भ्रष्टाचार, खून खराबा, अत्याचार नहीं रुका तो इस शक्ति का हम सदुपयोग नहीं कर पाएंगे। नालंदा, उज्जैन और तक्षशिला विश्वविद्यालय में दुनिया के लोग उस समय पढ़ने आते थे जब कोई साधन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कानून की उड़ रही हैं धज्जियां

CM and Sp head do treatment of azam.

आज भारत के 700 विश्वविद्यालय, 35 हजार महाविद्यालय में दो करोड़ से ज्यादा विद्यार्थी हैं। लेकिन अफसोस है कि भारत का एक भी विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय नहीं है। मुझे पदभार ग्रहण किए छह माह हो गया। पहली बार फरवरी तक प्रदेश के 21 विश्वविद्यालय में से 16 का दीक्षांत समारोह हो चुका है।

28 फरवरी के पहले सभी में ये हो जाएगा। रतसिया कोठी महाविद्यालय ऐसा पहला डिग्री कॉलेज है जहां मेरे आने के बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। लोकायुक्त की रिपोर्ट में कानून की धज्जियां उड़ाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की बात सामने आ रही है। समय दोष देने का नहीं, सुधार करने का है।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को और लगन के साथ आगे बढ़ने की बात कही। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने मेधावियों को शपथ दिलाई। सांसद जगदंबिका पाल और रविंद्र कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed