{"_id":"5fbbc49e8ebc3e7503114bf7","slug":"cm-and-chief-secretary-s-office-will-check-dm-ssp-presence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम व मुख्य सचिव कार्यालय डीएम-कप्तान की चेक करेंगे उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम व मुख्य सचिव कार्यालय डीएम-कप्तान की चेक करेंगे उपस्थिति
Mon, 23 Nov 2020 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्टरी व कप्तानी को मौज समझने और आम फरियादियों से मिलने, उनके फोन उठाने, उनकी समस्याओं के निस्तारण में रुचि न लेने वाले अफसरों की निगरानी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों के कार्यालय के लैंडलाइन व सीयूजी फोन पर दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर कार्यालयों में उपस्थिति सत्यापित करने का निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ने ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह पहले डीएम व एसएसपी को अपने सीयूजी फोन स्वयं उठाने का कड़ा निर्देश दिया था। इस हिदायत के एक सप्ताह बाद उन्होंने निर्देशों पर अमल के लिए सख्ती बढ़ा दी है।
मुख्यमंत्री योगी ने अवैध मदिरा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने, इस कार्य में लिप्त लोगों की संपत्ति जब्त कर उसे नीलाम करने तथा नीलामी से प्राप्त धनराशि से प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया है। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारियां समय से पूरा करने के फरमान
प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण में वृद्धि के बीच कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारियों पर फोकस बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के संबंध में सभी तैयारियों को सुव्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि टीकाकरण का कार्य अन्तर्विभागीय समन्वय से संचालित किया जाए। इसके लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। सभी जिलों में 15 दिसंबर तक कोल्ड चेन की उत्कृष्ट व्यवस्था कर ली जाए जिससे वैक्सीन की गुणवत्ता में कोई कमी न आने पाए।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यूपी बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है। ऐसे में कोविड-19 के टीकाकरण के लिए पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेटर्स की उपलब्धता सुनिश्चित कर उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लोगाें को जागरूक किए जाने की कार्यवाही पूरी सक्रियता से जारी रखने और मेडिकल टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित करने का निर्देश दिया है।