सपा के लिए फैसले का दिन, मुलायम सिंह की बैठक में मौजूद रहेंगे सीएम अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को समाजवादी पार्टी के लिए फैसले का दिन है। इस दिन सपा मुख्यालय में होने वाली बैठक में वह मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव करेंगे।
रविवार शाम को हुई सपा मुखिया के आवास पर हुई बैठक के बाद मुलायम ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि वह आज कुछ नहीं बोलेंगे, कल बोलेंगे।
बैठक के बाद जब वह अपने आवास से बाहर आए तो उनके साथ पार्टी के बर्खास्त मंत्री व कई नेता मौजूद थे। अब पूरे देश की नजर सपा की इस होने वाली बैठक पर लग गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि मुलायम कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।
यह मीटिंग मुलायम द्वारा पार्टी में मची कलह पर अंतिम फैसले के तौर पर देखी जा रही है। हालत ये है कि शिवपाल पीछे हटने को तैयार नहीं तो सीएम अखिलेश ने भी मंत्रियों की बर्खास्तगी कर हर फैसले के लिए तैयार होने का संकेत दे दिया है।
पार्टी नहीं टूटेगी, मैं सपा में ही रहूंगा
रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश ने विधानमंडल दल की बैठक में एमएलए व एमएलसी की बैठक में कहा कि वह पार्टी में ही रहेंगे और इसे टूटने नहीं देंगे।
उन्होंने नेताओं से कहा कि वह रथ यात्रा भी निकालेंगे और पार्टी के रजत जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी आज साफ कर दिया कि वह नई पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। अब सबकुछ कल पर निर्भर है।