फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh Yadav to focus at law and order.

'इलेक्शन मोड' में आए सीएम अखिलश, लिया बड़ा फैसला

Sun, 27 Mar 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Mar 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
 CM Akhilesh Yadav to focus at law and order.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के साथ ही सपा सरकार अब ‘इलेक्शन मोड’ में आ गई है।

विज्ञापन


प्रत्याशियों के एलान में दूसरे दलों से बढ़त लेने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब अपनी सरकार की छवि ठीक करने के मोर्चे पर जुटने जा रहे हैं। वे खुद कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की बैठकों का सिलसिला अगले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कार्यालय जिलों में उनके दौरे का ब्ल्यू प्रिंट तैयार करने में जुटा है। अखिलेश अप्रैल से जिलों का दौरा शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, सरकार चाहती है कि जिन बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उन्हें हर कीमत पर अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाए। उन विभागों व अधिकारियों के पेंच कसने की तैयारी है जो टाइमलाइन से पीछे चल रहे हैं।

गौरतलब है कि सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि कानून-व्यवस्था की समीक्षा अब वे खुद करेंगे।

लगातार सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश में विपक्ष

 CM Akhilesh Yadav to focus at law and order.

दरअसल, चुनावी साल में सरकार के सामने बड़ी चुनौती कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की है क्योंकि विपक्ष इसी मुद्दे को हवा देकर सरकार को कठघरे में खड़ा करने में जुटा है। विकास के मुद्दे पर भले ही अखिलेश विपक्ष को हमलावर होने का मौका न दे पा रहे हों, पर कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है।

यही वजह है कि अखिलेश अब कानून-व्यवस्था की निगरानी की कमान खुद अपने हाथ में लेने की बात कह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग व डीजीपी को अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने और पुलिस रिस्पांस टाइम पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

जल्द ही वह अधिकारियों के साथ बैठक करके समीक्षा करेंगे कि इस दिशा में कितना काम हुआ और इसके नतीजे क्या रहे?

मुख्यमंत्री जोनवार कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा करेंगे और जहां अपराध का ग्राफ बढ़ा है या अपराधों के नियंत्रण में अधिकारी नाकाम रहे हैं, वहां बड़े पैमाने पर बदलाव भी किया जा सकता है।

इन परियोजनाओं पर है सरकार का फोकस

 CM Akhilesh Yadav to focus at law and order.

शासन के उच्चस्तरीय सूत्रों का कहना है कि कानून-व्यवस्था के साथ मुख्यमंत्री अब उन बड़ी परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए अपने स्तर पर मॉनिटरिंग करेंगे जिनका चुनाव में फायदा मिल सकता है।

इनमें लखनऊ मेट्रो, आगरा एक्सप्रेस-वे, सीजी सिटी, जिला मुख्यालयों को फोर लेन सड़कों से जोड़ने जैसी परियोजनाएं प्रमुख हैं।

जनता से सीधे संवाद करके लेंगे फीडबैक
यही नहीं, जल्द ही मुख्यमंत्री जिलों का दौरा कर जनता से सीधे संवाद करके सरकार के बारे में फीडबैक लेंगे।

जिलों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही वह कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि जिलों में उनके कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा जल्द होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed