फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM akhilesh yadav criticises baba ramdev in lucknow

मुख्यमंत्री अखिलेश ने बाबा रामदेव पर निशाना साधा

Sat, 19 Dec 2015 11:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
CM akhilesh yadav criticises baba ramdev in lucknow

बाबा रामदेव ने पहले तो दुनियाभर को योग सिखाया अब फास्टफूड बना रहे हैं। ये बात सीएम अखिलेश यादव ने डायल 100 भवन के शिलान्यास के वक्त कही।

विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में डायल 100 परियोजना भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने सपा सरकार की तारीफों के पुल बांधे वहीं बाबा रामदेव पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबको योग सिखाने वाले बाबा रामदेव अब खुद ही फास्टफूड बनाकर उसे बढ़ावा दे रहे हैं। बता दें कि बाबा रामदेव ने हाल ही में पतंजलि नूडल्स बाजार में उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि डायल 100 सुविधा से यूपी की जनता को बहुत फायदा होगा। कहा कि यूपी का डायल 100 अमेरिका के 911 की तर्ज पर होगा।

पुलिस के सामने काफी चुनौतियां

CM akhilesh yadav criticises baba ramdev in lucknow

इस दौरान वह सपा सरकार की बड़ाई करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने सबसे ज्यादा प्रमोशन किए। कहा कि उन्होंने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को सरल बना दिया है। पहले पुलिस भर्ती में ज्यादा समय लग जाता था।

सीएम अखिलेश ने ये भी माना कि पुलिस के सामने काफी चुनौतियां हैं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में सीसीटीवी दृष्टि योजना लागू होगी। साथ ही बताया कि लखनऊ में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed