फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh yadav adresses in up police week

चुनाव का जितना इंतजार मुझे है, उतना किसी को नहीं: अखिलेश यादव

Sat, 10 Dec 2016 07:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Dec 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav adresses in up police week
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी पुल‌िस वीक के दूसरे द‌िन सीएम अाईएएस अफसरों के सम्मेलन सीएम अख‌िलेश यादव ने कहा, चुनाव का इंतजार ज‌ितना मुझे है उतना शायद क‌िसी को नहीं होगा। उन्होंने कहा क‌ि सपा सरकार ने जो वादे क‌िए थे उन्हें पूरा क‌िया है। 1090 से 6 लाख मह‌िलाओं को मदद म‌िली।  वहीं डायल 100 भी यूपी के ल‌िए बड़ा फैसला है। इससे कई लोगों को लाभ म‌िला। सीएम ने कहा क‌ि पुल‌िस मौके पर पहुंचे और कार्रवाई हो ये अच्छी बात है। उन्होंने कहा क‌ि सपा सरकार ने हर वर्ग के ‌ल‌िए काम क‌िया है।
विज्ञापन


अ‌ख‌िलेश ने बताया, मुझे याद है जब शुरू-शुरू में मुख्यमंत्री बना था। लखनऊ में चेन स्नेच‌िंग का मामला था। जिस डॉक्टर ने 100 नंबर फोन मिलाया तो फोन उठा नहीं। मैंने डीजीपी साहब से पूछा क‌ि फोन उठा क्यों नहीं। 
विज्ञापन


उस समय के जो डीजीपी साहब थे उन्होंने बताया क‌ि कॉल सेंटर आउटसोर्स किया था। भुगतान नहीं हुआ है इसलिए कंपनी चली गई तो फोन नहीं उठ रहा। इसलि‌ए कम से कम शुरुआती शिकायत में पुलिस का साथ मिलेगा तो जनता को लाभ मिलेगा और दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में पुलिस के डकैतों के रंगे हाथों पकड़े जाने की घटना का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा क‌ि आज जिसने भी अखबार पढ़ा होगा उसे पता होगा कि पुलिस ने कैसे मिनट टु मिनट एक्शन लिया। अगर ऐसे ही हर घटना पर एक्शन लिया जाए तो यूपी से अच्छा कोई दूसरा प्रदेश नहीं होगा।

उन्होंने कहा क‌ि नोटबंदी के फैसले से जनता को परेशानी हो रही है। अख‌िलेश ने एक बार फ‌िर दोहराया धन काला नहीं होता बल्क‌ि लेन-देन काला होता है। उन्होंने पुल‌िस से भी कहा क‌ि बैंकों की लाइन में लगी जनता को परेशान न क‌िया जाए।
 

 

अधिकारियों की मेहनत से सीएम की छवि बनती है

cm akhilesh yadav adresses in up police week
डेमो प‌िक - फोटो : ANI
उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा क‌ि हम टेक्नोलॉजी के साथ कितना भी भाग लें लेकिन कहीं न कहीं हमें शरीरिक तेजी भी दिखानी होगी। मैंने कई ‌अधिकारियों के कार्यक्रम में कहा क‌ि आपका काम सरकार की छव‌ि बनाता है इसल‌िए ऐसे अधिकारी होने चाहिए जिनकी तारीफ जनता भी करे। 

अखिलेश यादव ने कहा क‌ि हम फेयर हैं इसलिए चाहते हैं ‌कि फेयर चुनाव हो। लेकिन हम भी देखते हैं कि डीजीपी साहब रुके रहते हैं या चले जाते हैं क्योंकि हम से पहले हमला उन पर होगा। हम दूसरों को भी देखेंगे क‌ि वो कितने फेयर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed