फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh yadav address on independence day

'सरकार ने यूपी में नौकरी के अवसर पैदा किए हैं और करती रहेगी'

Sat, 15 Aug 2015 01:33 PM IST
Updated Sat, 15 Aug 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
 cm akhilesh yadav address on independence day

15 अगस्त के मौक्े पर प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में वह हर काम किया है जिससे समाज के हर तबके को फायदा हो।

विज्ञापन


अपने भाषण की शुरुआत इस साल आए भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्घांजलि से करते हुए सीएम ने कहा कि यह सरकार किसान और आम लोगों की सरकार है।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा किसानों के लिए काम किया है।  इसके अलावा समाज के हर क्षेत्र चाहे वे छात्र हों या नौजवान उनके लिए सरकार खड़ी रही है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के इन्फ्रास्टक्चर को मजबूत करने की बात कही। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों का ऐसा जाल तैयार करेगी कि एक शहर से दूसरे शहर जाना सुगम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस के अलावा सड़कों के अन्य प्रोजेक्टों की भी चर्चा की। उन्होंने इसके फायदे भी गिनाए। अखिलेश यादव ने कहा कि अल्पसंख्यकों,महिलाओं और पिछड़ों को आगे लाने के लिए सरकार ने सबसे ज्यादा काम किया।

रोजगार के मौके पैदा किए

 cm akhilesh yadav address on independence day

अपनी सरकार की उपलब्धि और रोडमैप का खाका खींचते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का विकास के लिए संकल्‍पित है। फिर वह चाहे छात्र हों या फिर महिलाएं।

प्रदेश सरकार की एंबुलेस सेवा का जिक्र करते हुए सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि एंबुलेंस सेवा आने के बाद बहुत सारे लोगों की दुर्घटना में जान बचाई जा सकी है। इस बात की तस्दीक आंकड़े करते हैं।

रोजगार के अवसरों पर बात करते हुए कहा कि सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में मौके पैदा किए हैं। कई विभागों में बंद पड़ी भर्तियों को शुरु किया गया है।

उन्होंने 38 हजार पुलिस कर्मियों की भर्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही पुलिस विभाग में और भी 40 हजार भर्तियां की जाएंगी। इस भर्तियों में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

सीएम ने अपनी सरकार को महिलाओं, अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर तबके का हितैषी बताया। उन्होंने 1090 सेवाओं का जिक्र करते हुए महिला सुरक्षा पर सरकार का पक्ष रखा।


मेट्रो पर ये बोले सीएम

 cm akhilesh yadav address on independence day

अपने भाषण के दौरान सीएम अखिलेश ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मेट्रो और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का ‌भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तमाम ऐसी विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, जिनके पूरा हो जाने पर राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों की आर्थिक तस्वीर ही बदल जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक्सप्रेस-वे के साथ बड़ी मंडियों की स्थापना भी करने जा रही है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही, प्रदेश के चार अन्य महानगरों आगरा, कानपुर, वाराणसी एवं मेरठ में मेट्रो रेल चलाने के लिए भी कार्रवाई प्रगति पर है।

सीएम अखिलेश ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास के लिए काम कर रही है। इसके तहत आगरा-लखनऊ-वाराणसी को ‘हेरिटेज आर्क’ के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed