फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh to decide 13th smart city of UP.

यूपी के ये शहर बनेंगे स्मार्ट सिटी, जानें इनकी खासियत

Thu, 27 Aug 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Aug 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh to decide 13th smart city of UP.

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी के लिए शहरों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें उत्तर प्रदेश के 12 शहरों के नामों पर तो मुहर लगा दी गई है, लेकिन 13वें शहर का नाम तय करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार को दी गई है।

विज्ञापन


वह तय करेगी कि रायबरेली स्मार्ट सिटी बने या मेरठ। सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह कहते हैं कि इस संबंध में अब अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री स्तर से किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना चाहती है। पहले चरण में देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने के लिए राज्यों से प्रस्ताव मांगा गया था। उत्तर प्रदेश ने कुल 14 शहरों का प्रस्ताव भेजा। केंद्र से निर्धारित मानक के आधार पर रायबरेली व मेरठ को बराबर 75-75 अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने रायबरेली को ए व मेरठ को बी करते हुए प्रस्ताव भेज दिया। रायबरेली कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है और मेरठ में भाजपा के सांसद से लेकर मेयर तक हैं। इसलिए राज्य सरकार चाहती थी कि केंद्र ही इस पर निर्णय करे कि दोनों शहरों में किसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाए, मगर केंद्र ने गेंद फिर राज्य सरकार के पाले में डाल दी है।

यूपी से स्मार्ट सिटी के लिए चयनित शहर

CM Akhilesh to decide 13th smart city of UP.

लखनऊ, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, झांसी, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा व रामपुर।

रेटिंग में नंबर
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार राज्य सरकार ने शहरों में हुए विकास कार्य के आधार पर रेटिंग की थी। इसमें मुरादाबाद व अलीगढ़ 90-90 अंक, सहारनपुर 87.50, बरेली 86.11, झांसी 85, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद व आगरा 82.50-82.50 अंक और रामपुर को 78.13 अंक मिले। रायबरेली व मेरठ को 75-75 समान अंक मिले।

स्मार्ट सिटी में शामिल शहरों की खासियत
लखनऊ : आबादी 28,17,105। नवाबी शहर व चिकनकारी कला के लिए पहचान।

इलाहाबाद : आबादी 11,12,544 । शैक्षिक केंद्र के साथ संगम नगरी के रूप में पहचान।

वाराणसी : आबादी 12,01,815। पौराणिक नगरी, घाटों की नगरी, विश्वनाथ नगरी व मुक्ति नगरी के रूप में पहचान।

इन शहरों की ये है खासियत

CM Akhilesh to decide 13th smart city of UP.

कानपुर : आबादी 27,65,348। प्रमुख औद्योगिक केंद्र तथा एशिया के मैनचेस्टर के रूप में चर्चित।

आगरा : आबादी 15,85,704। विश्व प्रसिद्ध पयर्टन स्थल तथा ताजमहल के लिए जाना जाता है।

मुरादाबाद : आबादी 8,87,871। पीतल नगरी के रूप में पहचान।

गाजियाबाद : आबादी 16,48,643। दिल्ली से सटा है तथा छोटी दिल्ली व उद्योग नगरी के नाम से जाना जाता है।

बरेली : आबादी  9,03,668। बेंत की कारीगरी के चर्चित होने के साथ सुरमा नगरी व झुमका नगरी के रूप में पहचान।

अलीगढ़ : आबादी 8,74,408। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए प्रसिद्ध।

झांसी : आबादी 5,05,693। स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाने व रानी लक्ष्मीबाई के शहर के रूप में पहचान।

सहारनपुर : आबादी 6,44,090 । लकड़ी की कारीगरी के लिए विश्व प्रसिद्ध।

रामपुर : आबादी 3,25,248। इस शहर की खासियत यह है कि यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां यहीं के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed