फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh suspends allahabad commissioner

देख लीजिए, क्या होता है जब एक सीएम को गुस्सा आता है !

Fri, 05 Jun 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jun 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh suspends allahabad commissioner

भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद के कमिश्नर बी.के. सिंह को सस्पेंड कर दिया। उन्हें राजस्व विभाग से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को फतेहपुर दौरे पर गए थे। लखनऊ लौटते समय हेलीपैड पर पत्रकारों ने यमुना नदी में बांध बनाकर अवैध खनन कराए जाने के संबंध में सवाल पूछे तो मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद मंडलायुक्त से अवैध खनन को लेकर जवाब-तलब किया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने सफाई दी लेकिन इससे मुख्यमंत्री संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने मौके पर ही उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।

फतेहपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकारों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ वापस लौटने के लिए हेलीपैड पर पहुंचे तो उन्हें विदाई देने के लिए मंडलायुक्त, डीएम व एसपी के अलावा पूर्व सांसद राकेश सचान व सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतें मिलने से नाराज मुख्यमंत्री ने सीधे कमिश्नर से सवाल किया कि क्या पैसा देकर पोस्टिंग कराई है?

गुस्से में बोले, ‘यू आर सस्पेंडेड’

cm akhilesh suspends allahabad commissioner

उन्होंने यही सवाल डीएम और एसपी से भी किया। अधिकारियों के मना करने पर सीएम ने कहा कि तो फिर भ्रष्टाचार की सूचनाएं कैसे मिल रही है?
 
जनता के लिए काम क्यों नहीं हो रहा है? तीनों अधिकारी निरुत्तर खड़े रहे। मंडलायुक्त के जवाब न देने पर मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया और गुस्से में बोले ‘यू आर सस्पेंडेड’।

उन्होंने साथ आए अपने सचिव से कार्रवाई कराने को कहा। मुख्यमंत्री के कड़े तेवर देख अफसरों को पसीना छूट गया। हालांकि बताया जा रहा है कि यमुना में बांध बनाने की अनुमति डीएम ने दी थी।

देर शाम मुख्य सचिव ने बताया कि फतेहपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से मंडलायुक्त की शिकायतें की गई थीं। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed