{"_id":"f7af7cc048d3772e362930c219ec4f9a","slug":"cm-akhilesh-stuck-in-lift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी डिम्पल के साथ 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी डिम्पल के साथ 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे अखिलेश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। शुक्रवार को एक कार्यक्रम से लौटकर आ रहे अखिलेश विधानसभा की लिफ्ट में फंस गए। उनके साथ उनकी पत्नी डिम्पल यादव भी थीं।
विज्ञापन
दोनों करीब 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। लिफ्ट काटकर उन्हें निकाला जा सका।
सीएम अखिलेश यादव बाल संसद से लौट रहे थे तभी वह और उनकी पत्नी डिम्पल यादव विधानसभा की लिफ्ट में फंस गए। सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर एंबुलेंस और ऑक्सीजन भी मंगवाई गई। जिस लिफ्ट में अखिलेश फंसे वो वीआईपी है। वीआईपी लिफ्ट में इस तरह की दुर्घटना होने से मेंटेनेंस पर कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
उनको निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की गई। करीब 45 मिनट बाद लिफ्ट काटकर उन्हें सुरक्षित निकाला गया। जानकारी के मुताबिक लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण ये घटना हुई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना के वक्त मौके कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं थे। लापरवाही को देखते हुए अधिशाषी अभियंता, जेई और एई सस्पेंड करने के आदेश दे दिए गए हैं। सीएम अखिलेश ने ट्वीट किया है कि लापरवाह लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।