फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh speaks on alcohol ban in up

यूपी में शराब बंदी पर अखिलेश ने दिया यह बयान

Wed, 01 Jun 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Jun 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
 cm akhilesh speaks on alcohol ban in up
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

शराब पर पाबंदी यूपी के लिए यह बड़ा विषय है। इस पर सोच-समझकर विचार करना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे सर्वे को खारिज करते हुए अखिलेश ने कहा कि कहना है कि कोई इसकी परवाह नहीं करता।

विज्ञापन


जो सरकार जनता के लिए काम करेगी उसे ही वह चुनकर भेजेगी। समाजवादी सरकार ने जनता के लिए काम किया है इसलिए उसे जनता के समर्थन का भरोसा है। 

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू अखिलेश से जब जहरीली शराब से हो रही मौतों और शराब पर पाबंदी को लेकर सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि ये सवाल पहले भी उठते रहे हैं।
विज्ञापन


मैं कहता हूं किसी को भी पीना नहीं चाहिए। लगे हाथ उन्होंने मीडिया के जरिये लोगों से अपील भी कर डाली कि कोई पिए नहीं। उन्होंने कहा कि जो दवाई की बात कर रहे हैं उनसे भी कह रहा हूं कि आप भी मत पीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव को लेकर सर्वे की कोई परवाह नहीं करता। जो जनता के लिए काम करेगा, जनता उसी को चुनेगी। लोग गिनती कर रहे हैं। कोई कह रहा नंबर एक तो कोई नंबर दो। 

कोई कह रहा है हम आगे वे पीछे हैं। इन आंकड़ों से कोई लेना देना नहीं है। जनता उसे चुनकर भेजेगी जिसके काम जनता के बीच दिखाई देंगे। जनता जब तुलना करेगी तो साफ हो जाएगा कि समाजवादियों के काम उन तक पहुंचे।

अखिलेश ने कहा कि काम में आगे है समाजवादी सरकार

 cm akhilesh speaks on alcohol ban in up
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

चाहे समाजवादी पेंशन हो या फिर 108, 102 एंबुलेंस या फिर लैपटॉप बांटकर व बिजली की सुविधा देकर हमने जनता तक अपना काम पहुंचाया है।

सवाल हुआ कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी दलितों के साथ खाना खाने जा रहे हैं? अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में यह कई बार हो चुका है। एक बार जब कुछ लोग दलित भाइयों के साथ खाना खाने गए थे मीडिया ने ही मिनिरल वॉटर व मटन चिकन की तस्वीरें छापी और दिखाई थीं।

जहां चुनाव आता है वहां संदेश देनेे के लिए यह सब होता है। कुछ लोग स्नान भी करेंगे। कुछ खाना भी खाएंगे। हमने भी मजदूर भाइयों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया।

बगल में जो महिला बैठी थी उसकी जाति नहीं पूछी। हम वर्ग व जाति का भेदभाव नहीं करते। जनता काम और उपलब्धियों के आधार पर जाना मूल्यांकन करती है।

सवालों के जवाब में अखिलेश ने कहा कि काम में समाजवादी सरकार आगे है। सभी वर्गों के लिए काम हो रहे हैं। हम तो कार्यक्रम कर रहे हैं।

भदोही, कौशांबी, बरेली-बदायूं में फोर लेन सड़क का उद्घाटन किया। लगातार फोर लेन सड़कें बन रही है।  सपा जमीन पर है। हाल ही में संगठन ने साइकिल चलाई। मंत्रियों और हमारे कार्यकर्ता ने साइकिल चलाई। गांव में प्रचार भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed