फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh says cycle driving and politics are same.

पैडल मारो, बैलेंस बनाओ और आगे बढ़ो: अखिलेश यादव

Wed, 07 Jan 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई (इटावा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई (इटावा) Updated Wed, 07 Jan 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh says cycle driving and politics are same.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को साइकिल चलाने के गुर बताते हुए राजनीति में आगे बढ़ने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जो साइकिल चलाते हैं, वह अपना ख्याल तो रखते ही हैं। पर्यावरण का भी ख्याल रख रहे हैं। जिस तरह बगैर बैलेंस बनाए साइकिल नहीं चलती, उसी तरह राजनीति भी है, पैडल मारो-बैलेंस बनाओ और आगे बढ़ो।

विज्ञापन


सीएम ने साइकिल मैराथन के समापन अवसर मीडिया से बातचीत में कहा कि साइकिल भले ही हमारी पार्टी का चुनाव निशान है गरीब, नौजवान व किसान से लेकर सभी कभी न कभी साइकिल जरूर चलाते हैं।
विज्ञापन


इसी साइकिल मैराथन में पिछली बार उन्होंने 28 किमी साइकिल चलाई थी इस बार 10 किमी चलाई है। धक्का-मुक्की में साइकिल चलाना आसान नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि जो आज भी साइकिल से चल रहे हैं। वह डीजल-पेट्रोल बचाकर कहीं न कहीं देश की सेवा कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि साइकिल चलाने वालों को बढ़ावा मिले और यह प्रयास जारी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, साइकिल चलाने वालों के लिए ऐसे इंतजाम हों कि जहां एक्सीडेंट न हो सकें। वह महसूस करें कि साइकिल चलाएंगे तो सुरक्षित रहेंगे। तब मां-बाप भी अपने बच्चों को साइकिल चलाने के लिए सड़क पर भेज सकते हैं।

नीदरलैंड के एक्सपर्ट से लिया सहयोग

CM Akhilesh says cycle driving and politics are same.

सीएम ने कहा कि कुछ जगहों पर साइकिल ट्रैक बनाने का काम शुरू भी किया है। लखनऊ में साइकिल चलाने वालों के लिए ट्रैक बनाया है। इलाहाबाद में भी कुछ एक ट्रैक बनाए गए हैं। अब आगरा में भी बनाने जा रहे हैं। सैफई में भी कोशिश करेंगे कि यहां आसपास के स्कूल, मेडिकल कालेज और जो सार्वजनिक इमारतें हैं, वहां इस प्रकार के ट्रैक बनें।

नीदरलैंड की सरकार के साथ समझौते के सवाल पर सीएम ने कहा कि नीदरलैंड के जो एक्सपर्ट लोग हैं, उनका सहयोग लिया गया है। कई बार उनकी राय के हिसाब से चीजें बनाई गई हैं। कई मुल्कों में साइकिल चलाने वालों के लिए ऐसे इंतजाम किए गए है।

वहां लोग बड़ी संख्या में साइकिल से चल रहे हैं। यदि साइकिल लायक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा, तो लोग आगे आएंगे। अपने देश के काफी लोग अभी भी साइकिल चलाना चाहते है। प्रदेश सरकार के प्रयास से वह सुरक्षित साइकिल चला पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed