फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh press conference after lunch with shivpal

अखिलेश बोले, 'पुरानी कहावत ज्यादा दिनों तक एक साथ नहीं रहते समाजवादी'

Sun, 18 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh press conference after lunch with shivpal
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राजनीति उनके लिए खेल नहीं, बल्कि गंभीर कर्म है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने भी मान लिया है कि टिकट वितरण में उनकी सुनी जाएगी, क्योंकि सभी चाहते हैं कि सरकार दोबारा बने। साथ ही कहा कि राजनीति में गारंटी किसी बात की नहीं होती।

विज्ञापन


फिर हंसते हुए कहा कि विपक्षी भी अफसोस जताने लगे हैं कि इस विवाद के चलते उन्हें टीवी पर चलने का मौका नहीं मिला। शिवपाल को पीडब्ल्यूडी मंत्रालय न दिए जाने संबंधी सवाल पर कहा कि इस तरह का सवाल आपको (पत्रकारों को) नहीं पूछना चाहिए।
विज्ञापन


सीएम ने शनिवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समाजवादियों के आपसी झगड़े को दूसरे लोग तरह-तरह से प्रचारित कर रहे हैं।
हालांकि, पुरानी कहावत भी है कि ज्यादा दिन तक समाजवादी एक साथ नहीं रहते। लेकिन, वे अभी-अभी नए प्रदेश अध्यक्ष को खुद बधाई देकर आए हैं।

शिवपाल का नाम लिए बिना कहा, उम्मीद है कि वे बूथ स्तर तक संगठन को पहुंचाएंगे। उन्हें इस काम में पूरा सहयोग दूंगा। कार्यकर्ताओं से भी अपील करूंगा कि वे विवाद से संबंधित किसी तरह का होर्डिंग-बैनर या पोस्टर न लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कभी सेल्फ गोल नहीं करता'

cm akhilesh press conference after lunch with shivpal

मौजूदा विवाद की जड़ ‘बाहरी व्यक्ति’ के बारे में कुछ सोचा? इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने फिर दोहराया कि राजनीति उनके लिए गंभीर कर्म है और वे कभी इस हद तक नहीं जाते कि सेल्फ गोल दग जाए। क्या इसे फौरी ‘युद्ध विराम’ माना जाए? मुख्यमंत्री ने कहा कि आप कुछ भी सोच सकते हैं।

वरना राष्ट्रीय प्रभारी का पद भी छिन जाएगा
सीएम ने कहा कि सरकार के कामकाज में भूल गया था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उन्हें यूथ का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया था। नौजवानों के सहयोग से पिछली बार सरकार बनाई थी। फिर मजाकिया लहजे में पत्रकारों से कहा कि बार-बार राष्ट्रीय प्रभारी के बाबत सवाल मत पूछो, वरना यह भी छिन जाएगा।

विजय यात्रा का कार्यक्रम बदला
सीएम अखिलेश यादव ने ‘विजय यात्रा’ के सवाल पर कहा कि अब कार्यक्रम बदल गया है। वे 4 अक्तूबर को कानपुर मेट्रो के काम का उद्घाटन करेंगे। फिर हंसते हुए कहा कि शुभ दिन और शुभ दिशा का पता करके बाद में यात्रा शुरू करेंगे।

'मायावती को अब कभी बुआ नहीं कहूंगा'

cm akhilesh press conference after lunch with shivpal

एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि अब कभी वह बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बुआ कहकर संबोधित नहीं करेंगे।

जल्द ही किसानों को बांटी जाएगी राहत राशि
सीएम ने कहा कि पिछली बार ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 5 हजार करोड़ रुपये बांटे थे। केंद्र से अपेक्षित बजट नहीं मिलने के चलते सभी प्रभावित किसानों को राहत नहीं दे पाए थे।

अनुपूरक बजट में इसके लिए 2000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। जल्द ही छूटे किसानों को यह धनराशि बांटी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed