फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh play cricket in saifai mahotsav.

पढ़िए, सीएम अखिलेश ने कहां लगाए चौके-छक्के!

Mon, 29 Dec 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 29 Dec 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh play cricket in saifai mahotsav.

सैफई महोत्सव के तहत रविवार को आईपीएल की तर्ज पर आईजीसीएल (इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग) का शानदार आगाज हुआ। बॉलीवुड कलाकारों के साथ चीयर्स गर्ल्स की टीम ने उद्घाटन कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया।

विज्ञापन


डांस और गीत के मनमोहक संगम के साथ आईजीसीएल की एथलेटिक्स स्टेडियम में शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ पहला ओवर खेला बल्कि तीन घंटे तक लगातार बैठकर क्रिकेट का लुत्फ भी उठाया। उन्होंने कहा मेला समिति हर बार ऐसा ही महोत्सव कराए। टेनिस और क्रिकेट को ऊंचाई पर ले जाएं।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री के एथलेटिक्स स्टेडियम में पहुंचने पर आईजीसीएल की धमाकेदार शुरूआत हुई। एंकरिंग टीवी और बॉलीवुड कलाकार व कमेंट्रेटर मंदिर बेदी ने की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई में उतरा बॉलीवुड

cm akhilesh play cricket in saifai mahotsav.

इसके बाद चीयर्स गर्ल्स के साथ गायिका शिल्पा राव ने स्टेडियम में एंट्री मारी और सुरों की महफिल सजाई। शिल्पा राव ने ...खुदा जाने कि मैं फिदा हूं, ...तोसे नैना लागे, ...इश्क सवा मुश्क सवा के अलावा ...मलंग मलंग दम सुनाकर समा बांधा। इसके बाद शारिब एवं तोषी की जोड़ी ने माइक थाम किया।

सारिफ-तोषी की जोड़ी ने ...चक दे इंडिया, ...सुनो गौर से दुनिया वालों, ...गोविंदा आला रे, ...हमें तो लूट लिया मिलकर, ...मेरी उम्र के नौजवानों सहित पंजाबी गीतों का तड़का लगाकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। ...बोलो तारारा पर मंदिर बेदी ने भी ठुमके लगाए।

पिच पर पहुंचकर सीएम अखिलेश यादव ने पहला ओवर खेला और मैच की विधिवत शुरूआत की। इससे पहले उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेला समिति का यह प्रयास सराहनीय है। सरकार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। जितने भी लोगों ने देश में नाम रोशन किया है वह ग्रामीण क्षेत्र से निकले हैं।

टेनिस और क्रिकेट देश में बड़े पैमाने पर पहचान बना ले यह आशीर्वाद है। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक भाषण से परहेज रखा। कार्यक्रम संयोजक अनुराग भदौरिया ने बताया कि आईसीजीएल में यूपी, पंश्चिम बंगाल, हरियाणा की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed