फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh gives green signal to agra theme park

आगरा में बनेगा थीम पार्क, मिलेगी हजारों को नौकरी, पढ़ें पार्क की खूबियां

Thu, 19 May 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 May 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh gives green signal to agra theme park
संजय खान के साथ अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala

ताजनगरी आगरा में रिंग रोड पर थीम पार्क बनने का रास्ता साफ हो गया है। करीब तीन साल की कवायद के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में इसके लिए किंगडम कंपनी और यूपीएसआईडीसी के बीच करार हो गया। 

विज्ञापन


यहां मुख्यमंत्री आवास में किंगडम कंपनी की ओर से फिल्म अभिनेता संजन खान और यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक मनोज सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। करीब एक हजार एकड़ में बनने वाले थीम पार्क से करीब 12 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।  
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जमीन का बंदोबस्त व विभिन्न विभागों से क्लीयरेंस लेने की वजह से आगरा थीम पार्क परियोजना में समय लगा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास व संस्कृति को जानने के इच्छुक विद्यार्थियों, पर्यटकों व शोधार्थियों को इससे विशेष मदद मिलेगी। साथ ही सूबे में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई स्टोन में फंसा रहा, हम माइलस्टोन रख रहे

cm akhilesh gives green signal to agra theme park
सीएम के सामने बदली एमओयू की फाइल - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडियाकर्मियों के एक सवाल के जवाब में बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। उनसे मायावती शासनकाल में बने स्मारकों व पार्कों और उनकी सरकार में बनवाए गए पार्कों के आसपास तापमान में अंतर पर सवाल किया गया था। 

इस पर उन्होंने मायावती का नाम लिए बगैर कहा कि कोई स्टोन में फंसा रहा, हम माइलस्टोन रख रहे हैं। आक्सीजन के लिए लोगों को उनके बनवाए पार्कों में ही आना पड़ेगा।

संजयफिल्म अभिनेता संजय खान ने कहा कि यह बड़ी बात है कि मुख्यमंत्री ने आगरा थीम पार्क का कंसेप्ट समझा। अब इसे मूर्त रूप देने का वक्त आ गया है। इस परियोजना को पूरा होने में 10 साल लगेंगे। 

पार्क को कुल चार चरणों में विकसित किया जाएगा। इस पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। खान ने बताया कि इसके लिए रकम आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। इससे पूरी दुनिया में यूपी की एक अलग पहचान बनेगी।

दुनिया का सबसे बड़ा थीम पार्क

cm akhilesh gives green signal to agra theme park
मायावती पर कसा तंज - फोटो : amar ujala

संजय खान ने बताया कि सात विभिन्नों विषयों पर आधारित यह पार्क दुनिया का सबसे बड़ा थीम पार्क होगा। 

इसमें प्राचीन भारत यानी मोहनजोदड़ो व हड़प्पा की झलक के साथ ही मध्यकालीन व आधुनिक भारत और सांस्कृतिक विरासत की झलकियां दिखेगी। यही नहीं, पार्क में रामायण व महाभारत काल की भी जानकारी शामिल होगी। वहां भ्रमण के लिए मोनो रेल का बंदोबस्त होगा।

थीम पार्क से आगरा में स्टे करेंगे पर्यटक : सहगल
प्रमुख सचिव सूचना एवं पर्यटन नवनीत सहगल ने कहा कि आगरा थीम पार्क से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मौजूदा समय में आगरा आने वाले पर्यटक उसी दिन जयपुर या अन्य शहर को चले जाते हैं, लेकिन थीम पार्क के बन जाने से ऐसा नहीं होगा। 

पर्यटक आगरा वहां कम से कम एक दिन जरूर गुजारेंगे। इसी तरह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से भी पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। साथ ही कहा, प्रदेश की नई फि ल्म नीति से भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

थीम आधारित विवाह के लिए होगा ‘स्वयंवरा’ पंडाल
यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक मनोज सिंह ने बताया कि पार्क के लिए सभी जरूरी एनओसी मिल चुकी है। परियोजना को पूरी तरह से पर्यावरण फ्रेंडली डवलप किया जाएगा। 

इस थीम पार्क में तमाम अन्य सुविधाओं के अलावा ‘स्वयंवरा’ नामक पंडाल भी स्थापित किया जाएगा। वहां थीम आधारित विवाह संपन्न कराए जा सकेंगे। इसके अलावा दुकानें व आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट पूरा होने पर इसकी सुविधाओं पर शुल्क तय करने का काम एक समिति करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed