फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh address media after cabinet meeting

चाचा शिवपाल के साथ नजर आए अखिलेश, ‘सपा संग्राम’ पर दिया ये बयान

Tue, 20 Sep 2016 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Sep 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh address media after cabinet meeting
चाचा के साथ अख‌िलेश - फोटो : amar ujala
यादव परिवार में सुलह के बाद सीएम अखिलेश पहली बार सबके सामने चाचा शिवपाल के साथ नजर आए। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम मीडिया से मुखातिब थे और उनके बगल में उनके चाचा शिवपाल भी थे।
विज्ञापन


कैबिनेट के फैसले पर बात करने के बाद अखिलेश ने बहुचर्चित सपा संग्राम के बारे में भी बोला। उन्होंने कहा क‌ि जिस मुद्दे पर अपने प्रदेश ही नहीं बल्क‌ि पूरे देश में जबरदस्त चर्चा हुई है उसका भी जिक्र करना चाहूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि पार्टी के नेता, पदाधिकारी और जनता के सामने आज मैं ये कहता हूं क‌ि समाजवादी परिवार जैसा था, वैसा ही है और आने वाले समय में ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम मिलकर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। मौके का फायदा उठाकर जो साम्प्रदायिक ताकतें किसी रास्ते से घुसना चाहती हैं, हम परिवार के लोग उनका मिलकर मुकाबला करेंगे।

अखिलेश ने कहा क‌ि हम मिलकर एक बार फिर से समाजवादी सरकार बनाएंगे और प्रदेश में खुशहाली लाएंगे।

ये था व‌िवाद

cm akhilesh address media after cabinet meeting
चाचा का सम्मान वापस - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि बीते सोमवार को यादव पर‌िवार और समाजवादी पार्टी में जमकर घमासान शुरू हुआ जो लगभग एक सप्ताह बाद पार्टी में कई बदलावों के बाद सुलझा। मुलायम स‌िंह के करीबी दो मं‌त्र‌ियों को पार्टी से बाहर करने के बाद अख‌िलेश ने जब चाचा के करीबी द‌ीपक स‌िंघल से मुख्य सच‌िव पद छीना तो उन्हें सपा मुख‌िया के गुस्से का श‌िकार होना पड़ा।

सपा मुख‌िया मुलायम स‌िंह ने अख‌िलेश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाते हुए श‌िवपाल को ये ज‌िम्मेदारी सौंप दी। मुलायम के इस फैसले से नाराज अख‌िलेश ने चाचा के सभी अहम व‌िभाग छीन ल‌िए। इसके बाद श‌िवपाल ने अध्यक्ष पद सह‌ित मंत्री पद से भी इस्तीफा दे द‌िया।

मुख्यमंत्री और सपा मुख‌िया ने उनका इस्तीफा अस्वीकार कर द‌िया साथ ही मुलायम स‌िंह ने बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रसाद को वापस लाने, श‌िवपाल को अध्यक्ष पद देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री अ‌ख‌िलेश ने भी पीडब्लूडी छोड़कर चाचा के सभी व‌िभाग वापस कर द‌िए और उन्हें कुछ अत‌िर‌िक्त व‌िभागों की ज‌िम्मेदारी भी दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed