{"_id":"595741c14f1c1b1c6e8b4ae1","slug":"cm-adityanath-inaugurates-school-chalo-abhiyan-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली बार लगा, गरीब बच्चे भी कॉन्वेंट के बच्चों की तरह पढ़ेंगे: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार लगा, गरीब बच्चे भी कॉन्वेंट के बच्चों की तरह पढ़ेंगे: सीएम योगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Jul 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने शनिवार 1 जुलाई को लखनऊ में कुकरैल के जरहरा वनखंड में आठ फीट का बरगद लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्या , रीता बहुगुणा जोशी, वन मंत्री दारा सिंह, सूर्य प्रताप शाही, अनुपमा जायसवाल, मोहसिन रजा और स्वतंत्र देव मौजूद रहे। पेड़ लगाने के बाद सीएम ने स्कूल चलो अभियान का भी शुभारंभ किया।
इस दौरान योगी ने कहा, मुझे खुशी है कि वन विभाग और बेसिक शिक्षा की तरफ से एक साथ दो कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने कहा, पूरे सीजन में 6 करोड़ 55 लाख पौधे लगाने की योजना है। मुझे खुशी है कि अकसर प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि अधिक वन लगाओ। वह पर्यावरण के प्रति जागरूकता की प्रेरणा देते हैं। योगी ने कहा, यूपी में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए ये सकारात्मक पहल है। सीएम ने वन विभाग को योजना बनाने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा केंद्र बनाएं जिससे लखनऊ आने वाले लोग कुकरैल आएं। सीएम ने कहा, जन्मदिन, पुण्यतिथि, मैरिज एनीवर्सरी पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें।
स्कूल चलो अभियान के बारे में उन्होंने कहा, यूपी के अंदर पूरे जुलाई माह में कोई बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रह जाए। योगी ने बच्चों को यूनिफॉर्म, बैग और उसके अंदर रखकर किताब दी। कहा कि पहली बार लगा कि गरीब का बच्चा भी कॉन्वेंट के बच्चों की तरह अच्छी यूनिफॉर्म और बैग लेकर स्कूल जा सकता है। सीएम ने कहा 6 से 14 साल का कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ये अभियान चलाए। हम सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों को बैग, बुक्स, ड्रेस और जूते-मोजे सब मिल जाए। जो बच्चे अभी तक स्कूल नहीं जाते रहे उन्हें भी स्कूल जाने के लिए प्रेरित करेंगे। सीएम ने कहा, पहले मैं मानता था कि ये दोनों कार्यक्रम अलग-अलग हों लेकिन मौसम के चलते ऐसा फैसला लेना पड़ा और कार्यक्रम एक साथ किए गए।

6.23 लाख पौधों रोपे जाने का लक्ष्य
पेड़ लगाते आदित्यनाथ
जुलाई से शुरू हो रहे वन महोत्सव के अंतर्गत मोहनलालगंज में लक्ष्य से अधिक पौधरोपण की योजना बनाई गई है। यहां 318 हेक्टेयर में 6.23 लाख पौधों रोपे जाएंगे। वहीं, सबसे कम 5 हेक्टेयर में 3125 पौधे रोपने का लक्ष्य बंशीगढ़ी वन ब्लॉक खंड में तय किया गया है। वन महोत्सव के तहत प्रदेश में साढ़े 6 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में 13.97 लाख का टारगेट तय किया गया है। इसमें वन विभाग 10.05 लाख और अन्य 26 विभाग व संस्थाएं 3.92 लाख पौधे लगाएंगी।
विभाग पौधरोपण (हजार में) स्थान (हेक्टेयर में)
वन विभाग अवध वन प्रभाग 10,05,250 559
इसकेअंतर्गत वन रेंज में
मोहनलालगंज 6, 23, 250 318
सरोजनीनगर 1, 26, 250 75
मलिहाबाद 91, 375 56
टोटल फारेस्ट कवर के तहत
विभिन्न रेंज में तय पौधरोपण 53, 125 30
बीकेटी वन रेंज 52, 000 26
अन्य वनखंडों में 29, 500 23
कुकरैल कैम्पा के तहत जरहरा वनक्षेत्र 15, 625 25
(सीएम की मौजूदगी में पौधरोपण प्रस्तावित)
कुकरैल अचरामऊ वन ब्लॉक 12, 000 06
लखनऊ बंशीगढ़ी वन ब्लॉक 3125 05
कई दिनों से चल रही तैयारी
राजधानी की कस्बाई रेंजों के अलावा चयनित भूमि पर सैपलिंग पिट्स तैयार(पौधरोपण के लिये गड्ढे खोदे जाने का काम) पिछले लगभग एक महीने से चल रहा है। एक से सात जुलाई के बीच मनाए जाने वाले वनमहोत्सव के अंतर्गत मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, बीकेटी, मलिहाबाद, काकोरी समेत अन्य ग्रामीण इलाकों के स्थान संख्या ज्यादा हैं, जबकि सिटी रेंज में कम है। लखनऊ शहरी रेंज की शीशमबाग, कुकरैल रेंज की कुकरैल, मोहनलालगंज रेंज की हरवंश खेड़ा तथा लखनऊ रेंज की एलआईटी पौधशालाओं समेत अवध वन प्रभाग की दर्जन भर से अधिक नर्सरी में पौैधे तैयार रखे गए हैं।
पिछले वर्ष में रोपे गए पौधे
वर्ष क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) संख्या (लाख में)
2016 788 12.79
2015 474 3.08
2014 333 2.16
2013 315.95 03.07
2012 245.26 02.97