फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clues of suspicious transactions were found, Shalimar Gallant project under investigation

Lucknow News : व्हाट्सएप चैट से मिले थे संदिग्ध लेन-देन के सुराग, जांच के दायरे में शालीमार गैलेंट प्रोजेक्ट

Thu, 20 Jul 2023 07:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 Jul 2023 07:58 PM IST
सार

गैलेंट ग्रुप के संचालकों के मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैट से खालिद मसूद के साथ 20 करोड़ रुपये नगद लेन-देन होने का सुराग मिला था। इसकी गहनता से जांच के लिए 14 जुलाई को खालिद मसूद को पूछताछ करने और बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
Clues of suspicious transactions were found, Shalimar Gallant project under investigation
गैलेंट कंपनी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आयकर विभाग की जांच के दायरे में आए शालीमार ग्रुप के पार्टनर खालिद मसूद की मुश्किलों में इजाफा होने वाला है। नोटिस देने के बाद भी जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं होने पर विभाग ने गंभीर रुख अख्तियार किया है। उनको अगले हफ्ते पेश होने के लिए फिर से नोटिस देने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो खालिद मसूद और गैलेंट के संचालकों के बीच 20 करोड़ रुपये नगद लेन-देन की जांच के दायरे में राजधानी के महानगर स्थित शालीमार गैलेंट प्रोजेक्ट भी आ रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारी शालीमार गैलेंट प्रोजेक्ट में निवेश की गई रकम का स्रोत पता लगा रहे हैं। साथ ही, ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शालीमार ग्रुप और गैलेंट ग्रुप की योजना और किन प्रोजेक्ट्स में निवेश करने की थी। दरअसल, बीते अप्रैल माह में गैलेंट ग्रुप के ठिकानों पर मारे गए छापों में बरामद दस्तावेजों से शालीमार ग्रुप के साथ साझीदारी और करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला था। 
विज्ञापन


गैलेंट ग्रुप के संचालकों के मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैट से खालिद मसूद के साथ 20 करोड़ रुपये नगद लेन-देन होने का सुराग मिला था। इसकी गहनता से जांच के लिए 14 जुलाई को खालिद मसूद को पूछताछ करने और बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। उनके द्वारा पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर 19 जुलाई को दोबारा तलब किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed