फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   closed reservation counter increase problems

चारबाग रेलवे स्टेशन पर कई रिजर्वेशन काउंटर बंद

Thu, 28 Nov 2013 01:54 AM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
निशांत कुमार यादव/लखनऊ Updated Thu, 28 Nov 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
closed reservation counter increase problems

बिना किसी ठोस योजना के बाराबंकी में शुरू हुआ नॉन इंटरलॉकिंग यात्रियों पर भारी पड़ गया। अचानक रद हुई ट्रेनों के कारण गोरखपुर की ओर जाने वाले सैकड़ों यात्री अधर में फंस गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को दिन भर चारबाग रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्री गोरखपुर जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी के लिए धक्का खाते रहे।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सबसे बड़े मुख्य रेल आरक्षण केंद्र चारबाग में यात्रियों को अपने टिकट निरस्त करने के लिए डेढ़ से दो घंटे तक लग गए।
विज्ञापन


यहां आरक्षण के लिए 20 काउंटर हैं जबकि केवल तीन पर ही दूसरी पाली में सामान्य यात्रियों के आरक्षण हो सके। इसके चलते निरस्तीकरण के लिए लंबी लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रेल आरक्षण केंद्र में दूसरी पाली में दोपहर दो बजे कुल छह काउंटर ही खुल सके। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यहां से दो आरक्षण बाबूओं को मंगलवार को निहालगढ़ भेज दिया गया था।

कर्मचारियों की कमी और प्रिंटर व कम्पयूटर सिस्टम की खराबी के कारण दूसरी पाली में खुले छह काउंटरों के अलावा सभी पर सन्नाटा पसरा रहा।

छह काउंटरों में से भी 601 वीआईपी, 602 पार्टी बुकिंग व सीनियर सिटीजन और 620 महिलाओं के लिए आरक्षित है।

जबकि क्रेडिट कार्ड के लिए आरक्षित काउंटर 616 पर सभी सामान्य यात्रियों  के टिकट निरस्तीकरण की व्यवस्था कर कुछ भीड़ कम करने का प्रयास किया गया।

लंबी लाइन के बीच आरक्षण बाबुओं और यात्रियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी होती रही। शाम चार बजे रेलवे ने दो और काउंटर खोले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed