फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clerk of dm arrested taking bribe from retired man

सीतापुर में घूस लेते पकड़ा गया क्लर्क, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Mon, 21 Aug 2017 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
clerk of dm arrested taking bribe from retired man
ग‌िरफ्तार ल‌िप‌िक
कलेक्ट्रेट के भू अध्याप्ति विभाग के लेखा लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने सोमवार दोपहर को कलेक्ट्रेट गेट पर दबोचा। लिपिक पर पचास हजार रुपये घूस लेने का आरोप है। वह खुद के विभाग से रिटायर प्रधान लिपिक से बकाया देयकों के भुगतान के एवज में पचास हजार रुपये मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


टीम ने कमलापुर थाने में केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ के कृष्णानगर थाना इलाके के रामदास खेड़ अली नगर सुनहरा निवासी राम किशुन सीतापुर के कलेक्ट्रेट स्थित भू अध्याप्ति विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात थे। बीते 31 ‌मई 2014 को इस पद से रिटायर हुए थे। सेवानिवृत्त होने पर उन्हें जीपीएफ तो मिल गया था। 
विज्ञापन


पर उनके अन्य देयक बकाया थे। आरोप है कि बकाया देयकों के भुगतान के एवज में विभाग के लेखा लिपिक गंगा राम द्वारा रिटायर कर्मचारी राम किशुन से पचास हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इस पर रिटायर कर्मी राम किशुन ने एंटी करप्शन विभाग को इसकी शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एंटी करप्शन लखनऊ की टीम ने सीतापुर शहर पहुंची। बताते हैं कि रिटायर कर्मी राम किशुन पहले ‌भू अध्याप्ति विभाग पहुंचा और वहां पर उसने लिपिक गंगा राम से बातचीत की। बाद में उसे चाय पिलाने के बहाने बहाकर ले गया। 

कलेक्ट्रेट गेट पर पहले ही सिविल ड्रेस में खड़े एंटी करप्शन की टीम के निरीक्षक सुंदर सिंह सोंलकी, एके बुद्घप्रिय, श्याम चंद्र त्रिपाठी, जगदीश तिवारी, सतीश द्विवेदी, डीपी मिश्रा, संतोष द्विवेदी व रवि प्रकाश शुक्ला  ने लेखा लिपिक गंगा राम को दबोच लिया और उसे अपने साथ गाड़ी में बिठाकर चली गई। 


किसी को भी इसकी कानों कान भनक तक नहीं लगी। बाद में साथी को पकड़े जाने की खबर पाकर कर्मचारियों ने दूरभाष पर संपर्क साधा तो पता चला कि उसे कमलापुर थाने में बिठाया गया है और वहीं पर उस पर घूस लेने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed