फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clerk do indecency with college girl

नंबर का लालच दे छात्रा से की ये अश्लील हरकत

Thu, 26 Mar 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 26 Mar 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
Clerk do indecency with college girl

कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के हेड क्लर्क प्रवीन कुमार सिंह (40) ने बैक पेपर में नंबर बढ़वाने का झांसा देकर बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा ने कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की तो उसे कॅरियर बर्बाद करने की धमकी देकर चुप करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


बुधवार को पीड़िता के अभिभावक कॉलेज पहुंचे तो उनके साथ ही अभद्रता की गई। इसका विरोध करते हुए उन्होंने हंगामा किया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने कृष्णानगर थाने पहुंची छात्रा और उनके परिवारीजनों को वहां करीब पांच घंटे तक बैठाए रखा गया।
विज्ञापन


उनके नहीं मानने कृष्णानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार किया। छात्रा कॉलेज में अपने प्रवेश पत्र के बारे में पता लगाने गई थी। वहां कॉलेज कार्यालय में उसे हेड क्लर्क प्रवीन कुमार सिंह मिले। प्रवीन ने छात्रा को बैंक पेपर में नंबर बढ़वाने का लालच दिया। छात्रा प्रवीन के झांसे में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को अकेले में बुलाया कॉलेज

Clerk do indecency with college girl

प्रवीन ने उसे दूसरे दिन सुबह 8:30 बजे कॉलेज बुला लिया, जबकि कॉलेज खुलने का समय सुबह 9 बजे है। इसके बाद हेड क्लर्क उसे अपने ऑफिस में ले गया। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि हेड क्लर्क ने वहां उससे अभद्रता की।

इसका उसने विरोध किया और कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनीता श्रीवास्तव के पास शिकायत लेकर पहुंची,  लेकिन डॉ. अनीता ने उसे उल्टा डांटा और कॅरियर बर्बाद करने की धमकी देकर चुप रहने की सलाह दी। इसके बाद छात्रा ने घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी।

पीड़ित छात्रा बुधवार को अपने अभिभावकों के साथ कॉलेज पहुंची तो वहां कॉलेज प्रशासन और कर्मचारी उनसे अभद्रता करने लगे। इससे हंगामा बढ़ गया। किसी ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।

पीड़ित पक्ष किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने प्रवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इधर, आरोपी प्रवीन कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा नंबर बढ़वाने के लिए अलग कमरे में बैठकर एग्जाम देने की छूट चाह रही थी। उसका यह काम उसने नहीं किया इसलिए आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनीता का कहना है कि घटना उतनी बड़ी नहीं, जितना उसे तूल दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed