फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clear your doubts about Ramzan.

'मोबाइल पर गेम खेलने से नहीं टूटता है रोजा, डॉक्टर ने बार-बार पानी पीने की सलाह दी है तो रोजा न रखें'

Tue, 28 Apr 2020 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Apr 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Clear your doubts about Ramzan.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रमजान के तीसरे रोजे में रोजेदारों ने रमजान हेल्पलाइन का सहारा लेकर अपनी आशंकाओं को दूर किया। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की हेल्पलाइन पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली व अन्य उलमा ने सवालों के जवाब दिए। वहीं, कार्यालय आयतुल्लाह अल उजमा सैयद सादिक हुसैनी शिराजी की हेल्पलाइन पर शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने सवाल के जवाब दिए।

विज्ञापन


सवाल: इस समय जिन हालात से दुनिया गुजर रही है क्या शरीअत में उसके हल के लिए कोई रहनुमाई मिलती है?
जवाब :
जी हां, इन हालात के सिलसिले में रसूल पाक ने फरमाया है कि जिस इलाके (क्षेत्र) में ताऊन (एक दूसरे से होने वाली बीमारी) हो वहां मत जाओ और अगर तुम पहले से हो तो वहां से मत भागो।
विज्ञापन


सवाल: अगर कोई कोरोना पॉजिटिव निकला तो क्या वह रोजा रख सकता है?
जवाब :
उसको रोजा नहीं रखना चाहिए।

सवाल: क्या मरीज दवा से इफ्तार कर सकता है?
जवाब :
खजूर से इफ्तार करना अच्छा है, अगर न हो तो कुछ भी हो उससे इफ्तार की जा सकती है।

सवाल: क्या रोजे की हालत में गरम पानी की बोतल से बदन की सिकाई की जा सकती है?
जवाब :
जी हां, गरम पानी की बोतल से बदन की सिकाई की जा सकती है।

बार-बार पानी पीने की सलाह हो तो रोजा न रखें

सवाल: कुछ लोग कोरोना से बचने के लिए थोडे़-थोड़े समय के बाद पानी पीते रहने की सलाह देते है ताकि हलक सूखे न, ऐसे में रोजा कैसे रखा जाएगा?
जवाब :
अगर डॉक्टर आपको कोरोना होने की आशंका के चलते बार-बार पानी पीने की सलाह देते हैं तो रोजा न रखें।

सवाल: वक्त गुजारने के लिए क्या मोबाइल पर गेम खेले जा सकते है?
जवाब :
मोबाइल पर गेम खेलने से बेहतर है कि आप कुरान की तिलावत व इबादत करें। अगर कोई मोबाइल पर गेम खेलता है तो रोजा नहीं टूटेगा।

सवाल: क्या मर्द और औरत सब पर तकलीद करना आवश्यक है?
जवाब :
हर बालिग व आकिल पर तकलीद करना आवश्यक है।

सवाल: रोजों के बारे में अल्लाह ने कुरान पाक में कहा बयान फरमाया है?
जवाब :
अल्लाह ने कुरान का दूसरा सुरह बकरा में रोजों के बारे में हुक्म किया है।

इन नंबरों व मेल पर अपनी शंकाएं दूर कर सकते हैं

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की हेल्पलाइन पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक मोबाइल नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677, वेबसाइट www.farangimahal. in और ई-मेल  r{{amzanhelpline2005@gmail.com पर अपनी शंकाएं दूर कर सकते हैं।

अयातुल्लाह उजमा सैयद सादिक हुसैनी शिराजी की शिया हेल्पलाइन पर अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए मोबाइल नंबर 9415580936, 9839097407 पर संपर्क किया जा सकता है। महिलाएं मोबाइल नंबर 6386897124 पर संपर्क कर अपनी तमाम शंकाएं दूर कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed