फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clear government lands from beggars within a week: Dr. Jacob

भीख मांगने वालों से एक हफ्ते के अंदर खाली कराएं सरकारी जमीनें : डॉ जैकब

Tue, 22 Apr 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Clear government lands from beggars within a week: Dr. Jacob
लखनऊ। भीख मांगने वालों की तादाद राजधानी में बढ़ी है, जो प्रशासन समेत स्थानीय लोगों की समस्या का कारण भी बनी है। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने इस संबंध में सोमवार को समीक्षा बैठक बुलाई और भिक्षावृत्ति में लगे लोगों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने, निराश्रित लोगों का पुनर्वास करने और अवैध बस्तियों को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सामने आया कि उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, बहराइच व सीतापुर से आए भिक्षावृत्ति में संलिप्त लोगों ने नगर निगम की जमीन पर अवैध बस्तियां बना ली हैं। मंडलायुक्त ने अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि ऐसी सभी बस्तियों को एक सप्ताह में व्यापक अभियान चलाकर खाली कराएं। महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि असहाय, निराश्रित, मानसिक रूप से विकलांग तथा जरूरतमंद महिलाओं-बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित आवास दिलाया जाए। जिले में जगह-जगह भीख मांगने वाले लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार रोजगार के लिए नगर निगम, श्रम विभाग, एलडीए व परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed