फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cleaning system will be handed over to new firm

Lucknow News: नई फर्म के हवाले होगी सफाई व्यवस्था

Mon, 29 Jan 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 29 Jan 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Cleaning system will be handed over to new firm
रायबरेली। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था अब नई फर्म के हवाले होगी। शहर में संचालित डोर टू डोर कूड़़ा कलेक्शन योजना को और बेहतर बनाने की तैयारी है। इसके लिए कई फर्मों की तरफ से टेंडर डाले गए हैं। ईओ की अयोध्या ड्यूटी लग जाने के कारण टेंडर खोलने की प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। अगले सप्ताह टेंडर खोलने की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के 34 वार्डों में करीब ढाई लाख की आबादी रहती है। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए वर्ष 2020 में डोर टू डोर कूड़़ा कलेक्शन योजना शुरू कराई गई थी। मौजूदा समय में पृथ्वी एग्रो फार्म प्रोड्यूसर कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य सौंपा गया है। फर्म का कार्य ठीक न होने के कारण नए फर्म को योजना का कार्य देने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसके लिए नगर पालिका कार्यालय में नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया करा दी गई है। बताया जा रहा है कि योजना के संचालन के लिए कई फर्मों ने टेंडर डाले हैं। ऐसे में अगले हफ्ते टेंडर खोले जाने की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रोत्साहन राशि नहीं देगी पालिका
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना संचालित करने वाली फर्म को नगर पालिका की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। अब पालिका की ओर से योजना को संचालित करने के लिए चयनित फर्म को प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाएगी। फर्म को नागरिकों से पैसा वसूल करके ही योजना संचालित करने होगी। नगर पालिका की ओर से कूड़ा उठान के लिए वाहनों की व्यवस्था कराई जाएगी।

पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था, वार्डों में लगे कूड़े के ढेर
नए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। वार्डों में कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। शहर के 34 वार्डों में प्रतिदिन करीब 70 टन कूड़ा निकलता है। डोर टू डोर कूड़़ा कलेक्शन योजना में लगे वाहनों के जरिए कूड़े का उठान करके जैतूपुर के पास डंप किया जाता है।
आवास विकास कॉलोनी, इंदिरा नगर, एफसीआई गोदाम, जिला अस्पताल कॉलोनी, आचार्य द्विवेदी नगर, किला बाजार, सुरजूपुर समेत अन्य मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हैं। जिला अस्पताल कॉलोनी के रहने वाले कमलेश, लवलेश कहते हैं कि कूड़े का उठान न होने से गंदगी के कारण सांस लेना दुश्वार रहता है।


डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना का कार्य नई फर्म को दिया जाएगा। कई फर्मों ने टेंडर डाले हैं। अयोध्या में ड्यूटी लग जाने के कारण टेंडर नहीं खुल सके। इसी सप्ताह टेंडर खोलवाकर नए फर्म को सफाई का कार्य दिया जाएगा। शहर को साफ सुथरा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
- स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed