फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Class IV employees were made through fake appointment letters, case against five

Lucknow News: फर्जी नियुक्ति पत्र से बन गए थे चतुर्थ श्रेणी कर्मी, पांच पर केस

Sat, 08 Feb 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 08 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Class IV employees were made through fake appointment letters, case against five
रायबरेली। फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर पांच लोग न सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने बल्कि वेतन की मांग भी करने लगे। वेतन के लिए कोर्ट भी पहुंच गए। कोर्ट के आदेश पर डीआईओएस ने जांच की तो पता लगा कि पांचों के पास उपलब्ध नियुक्ति पत्र फर्जी हैं।
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा में शामिल लोग रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हरचंदपुर थाने में फर्जी दस्तावेज के जरिये नौकरी हथियाने का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


जनपद इंटर कॉलेज हरचंदपुर के प्रधानाचार्य के मुताबिक साल 2019 में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी आदर्श प्रताप सिंह, कठवारा गुल्लूपुर गांव निवासी सुनील कुमार, भदोखर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पोस्ट भुएमऊ निवासी हौसिला प्रसाद, अमेठी जिले के विसैया सलोन रेवली निवासी अनुराग सिंह, प्रतापगढ़ जिले के डांडी खास पोस्ट सगरा सुंदरपुर निवासी अशोक कुमार प्रजापति ने खुद को कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर तैनात होने का दावा ठोका था। साथ ही वेतन की मांग भी की थी। वेतन न दिए जाने पर उच्च न्यायालय की खंडपीठ लखनऊ में याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च न्यायालय के आदेश पर डीआईओएस संजीव कुमार सिंह ने सत्यता की जांच की। जांच के दौरान सभी को अपना पक्ष रखने के अवसर दिए गए। जांच में पता चला कि इन लोगों की नियुक्तियां फर्जी थीं। उनके पास उपलब्ध दस्तावेज भी फर्जी हैं। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि एफआईआर में प्रधानाचार्य का नाम नहीं खोला गया है।


थाने में तैनात उपनिरीक्षक चक्रधन पांडेय को प्रकरण की विवेचना सौंपी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरचंदपुर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह और विवेचक की अगुवाई में दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed