फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh News: Class 12 Qualification is Necessary for Home Guard Job.

यूपी में होमगार्ड बनने के लिए अब 12वीं पास होना जरूरी, भर्ती नियमावली में होगा बदलाव

Wed, 04 Sep 2019 07:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Sep 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh News: Class 12 Qualification is Necessary for Home Guard Job.
प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए भी अब कम से कम इंटर पास होना जरूरी होगा। होमगार्ड महकमा इस पर विचार कर रहा है। जल्द ही होमगार्ड भर्ती नियमावली में बदलाव किया जाएगा। यह कहना है होमगार्ड विभाग के मंत्री चेतन चौहान का। चेतन चौहान बुधवार को होमगार्ड मुख्यालय पर ओयोजित समीक्षा बैठक से पहले मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होमगार्ड का मानदेय अब सिपाही के न्यूनतम वेतन के बराबर हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में जब होमगार्ड के रिक्त पदों के लिए भर्तियां होंगी तो उसमें भी हाईली क्वालिफाइड लोग आवेदन करेंगे। चेतन चौहान ने कहा कि फिलहाल यूपी में होमगार्ड के स्वीकृत पद 1 लाख 18 हजार 348 हैं। इसमें 99 हजार ड्यूटी कर रहे हैं। शेष 19 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मांगी जाएगी और नए नियमों के तहत इसमें भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होमगार्ड की इमेज पिछले दो-ढाई सालों में बदली है। होमगार्ड का आधुनिकीकरण हो रहा है। पहले जहां थ्री नॉट थ्री राइफल दी जाती थीं, वहीं उन्हें अब इंसास राइफल दी जा रही है, जिसकी ट्रेनिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड यूपी 100 और पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। चौहान ने कहा कि उनकी मंशा होमगार्ड को चुस्त और दुरुस्त बनाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए भी बढ़ेगा समय

चेतन चौहान ने कहा कि फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 42 दिन मिलता है, इसे और बढ़ाए जाने की जरूरत है। उनकी कोशिश है कि कम से कम 62 दिन का प्रशिक्षण का समय होमगार्ड को दिया जाए। साथ ही हर तीन साल में अलग से प्रशिक्षण कराया जाए। चेतन चौहान ने कहा कि बीते एक साल में एक भी धरना प्रदर्शन होमगार्ड द्वारा नहीं किया गया है। उनकी जो भी शिकायतें हैं, उनको पोर्टल के जरिए मंगा कर उनका समाधान निकाला जा रहा है।

ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवान को 15 लाख की मदद
चेतन चौहान ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान कुल 15 होमगार्ड के जवान शहीद हुए। इन होमगार्ड को 15-15 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसमें से चुनाव आयोग 10 लाख रुपये और होमगार्ड विभाग 5-5 लाख रुपये देगा। उन्होंने कहा कि विभाग में ऊपर से लेकर नीचे तक के कार्मिकों का ख्याल रखा जा रहा है। अरसे बाद डीआईजी और मंडलीय कमांडेंट के पदों पर प्रोन्नति की गई है। समीक्षा बैठक के दौरान डीजी होमगार्ड जीएल मीना और प्रमुख सचिव होमगार्ड अनिल कुमार समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed