फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clashes between two parties over land dispute, stone pelting and firing alleged

Lucknow News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव व फायरिंग का आरोप

Wed, 22 Jan 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 22 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties over land dispute, stone pelting and firing alleged
जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव व फायरिंग का आरोप
बख्शी का तालाब। इटौंजा के राजा कुंवर बीरेंद्र सिंह और नगर पंचायत चेयरमैन के बीच चल रहे जमीन के विवाद ने मंगलवार देर रात संघर्ष का रूप ले लिया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने राजा की कोठी पर हमला बोला और पथराव कर दिया। आरोप है कि दोनों तरफ से सात से आठ राउंड फायरिंग भी की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग से इन्कार किया है।
विज्ञापन


इटौंजा कस्बे में राजा कुंवर बीरेंद्र सिंह परिवार संग रहते हैं। उनकी नगर पंचायत में करीब दस हजार स्क्वायर फीट जमीन है। आरोप है कि नगर पंचायत चेयरमैन अवधेश कमल अवस्थी की तरफ से उक्त जमीन पर दुकान बनवाई जा रही है। रविवार को बीरेंद्र सिंह की तरफ से मामले में थाने पर शिकायत भी की गई थी। मंगलवार को तहसीलदार जांच करने पहुंचे थे। रात 11.15 बजे के आसपास 200 के करीब लोगों ने उनकी कोठी को घेर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सभी धारदार हथियार से लैस थे। उन लोगों ने पथराव करते हुए कोठी के अंदर घुसने और तोड़फोड़ का प्रयास किया। इसको लेकर दोनों तरफ से सात से आठ राउंड फायरिंग हुई। घटना थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव ने बताया कि कुंवर बीरेंद्र सिंह की तरफ से कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed