फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clash in the marriage ceremony for going toilet in open 

खुले में शौच करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए बाराती

Thu, 08 Mar 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Mar 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
clash in the marriage ceremony for going toilet in open 
शौचालय

पटखौली गांव में मंगलवार को बारात में आए एक सात साल के बालक ने खुले में शौच कर दिया। इसको लेकर गांव के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बालक की पिटाई को लेकर बारात में आए अन्य लोगों की गांव के लोगों से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


इसी बात पर ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें पांच बाराती घायल हो गए। बवाल की सूचना पर डायल 100 के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मामले में दुल्हन के पिता ने थाना छपिया में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

 
थाना छपिया क्षेत्र के पटखौली गांव के रहने वाले शिवकुमार गुप्ता ने थाना छपिया में बुधवार को दी तहरीर में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी सुमन गुप्ता की शादी बस्ती जनपद के सलेमपुर पांडेय गांव में तय की थी। मंगलवार को बेटी की बारात आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारातियों के स्वागत के बाद द्वारपूजा, जयमाल और शादी निपट गई। बुधवार की सुबह बारात में आया सात साल के एक बालक खुले में शौच के लिए एक खेत में चला गया। इसी बीच वहां पहुंचे गांव के एक व्यक्ति ने बालक की जमकर पिटाई की।

बालक की चीख सुनकर पहुंचे बाराती रवि, लालता प्रसाद, बिजली व श्रीराम से गांव वालों से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बालक की पिटाई करने वाले ने गांव के अन्य लोगों को आवाज देकर बुला लिया। 

इसके बाद लाठी-डंडा लेकर पहुंचे गांव के लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और बारात में आए वाहनों को भी तोड़ने का प्रयास किया। दुल्हन के पिता ने गांव वालों को समझाने का प्रयास किया। मगर वह नहीं माने और मारपीट करते रहे। पिटाई से बाराती रवि, लालता प्रसाद, बिजली, श्रीराम व वाहन चालक घायल हो गए। 


दुल्हन के पिता की सूचना पर पहुंचे डायल 100 एवं मसकनवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इस मामले में दुल्हन के पिता शिवकुमार गुप्ता ने चौकी मसकनवा में आठ हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी मसकनवा नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed