फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash between two groups over land dispute in Thakurganj in Lucknow.

Clash in Thakurganj: नजूल की जमीन कब्जाने में दो गुटों में भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 25 Sep 2022 07:38 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Sep 2022 07:38 PM IST
सार

ठाकुरगंज में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पक्षों में भिड़ंत हो गई। घटना में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

विज्ञापन
Clash between two groups over land dispute in Thakurganj in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज के तहसीनगंज इलाके में शनिवार देर रात को नजूल की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। वारदात में प्रिंस बहादुर उर्फ राजू बॉक्सर (52) गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं उनकी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। दूसरे पक्ष की तरफ से तीन लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक तहसीन गंज के रानी कोठी  में समाज कल्याण विभाग का भिक्षुक कर्मशाला है। कर्मशाला के आसपास सरकारी नजूल की जमीन है । कर्मशाला की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। आसपास की जमीनों पर इलाके के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। प्रिंस एजाज बहादुर उर्फ  राजू बॉक्सर ने इस जमीन पर अवध ट्रेडर्स के नाम से भवन निर्माण सामग्री बालू, मौरंग, गिट्टी की दुकान खोल रखी है।  दूसरे पक्ष सुरेश सोनी पंकज सोनी और राजकुमार सोनी का भी  नजूल की जमीन पर दुकान है । शनिवार देर रात दोनों गुटों में कब्जे धारी को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे लाठी डंडा लेकर दोनों एक दूसरे पर हमला बोल दिए हमले में राजू बक्सर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के तीन लोग भी चोटिल हुए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा । जहां डॉक्टरों ने राजू बक्सर को मृत घोषित कर दिया।  प्रिंस अली बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने पंकज, राजकुमार सोनी, मुन्ना, युग, सक्षम व सुरेश सहित सात पर हत्या के प्रयास, मारपीट, मुकदमा दर्ज कर लिया है । एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक पंकज सोनी और सुरेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियाें की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशेबाजी का विरोध करने पर हत्या का आरोप
राजू बॉक्सर के परिजनों ने आरोप लगाया कि रात को राजकुमार, सुरेश व पंकज शनिवार रात को शराब पी रहे थे। जिसका विरोध राजू बॉक्सर ने किया। इस पर नाराज होकर पंकज व राजकुमार ने अपने परिजनों को बुलाकर हमला कर दिया। पास में रखे बेल्चा व लाठी डंडे से बुरी तरह से पीटा। राजू बॉक्सर की चीखपुकार सुनकर भाई सैफ पहुंचा। हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। आरोप है कि राजू के बच्चों की भी पिटाई की गई है।


दो साल से दुकान के बाहर की जमीन का है विवाद
प्रिंस के मुताबिक सोनी से दो साल से दुकान के बाहर की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। वह लोग हमेशा दुकान बेच कर दूसरी जगह जाने का दबाव बनाते रहे हैं। इसके चलते रोज दुकान के बाहर नशेबाजी करते थे। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो जाते थे। इसको लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई। कुछ दिन शांत रहते फिर किसी न किसी बात पर विवाद शुरू कर देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed