{"_id":"6a514107fc55b823e70d0283","slug":"clash-between-two-groups-over-dispute-involving-women-lucknow-news-c-369-1-mt11019-149209-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिलाओं के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिलाओं के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह। फरह थाना क्षेत्र के गांव किरारई में महिलाओं के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव किरारई में शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब राजकुमारी पत्नी गोविंदा एवं नेमवती पत्नी हुकम सिंह में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच उनके पति भी आ गए। पहले दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई और फिर मारपीट होने लगी। राजकुमारी ने फोन करके अपने मायके गांव डहरुआ थाना जमुनापार मथुरा से अपने भाई व अन्य रिश्तेदारों को बुला लिया। आरोप है कि इन सभी लोगो ने हुकम सिंह के भाई प्रेम उर्फ पप्पू तथा पत्नी नेमवती के साथ मारपीट की। इसके बाद गांव के अन्य लोग भी आ गए तो सभी लोग मौके से भागने लगे।
इस बीच ग्रामीणों ने राजकुमारी के रिश्तेदार गांव भाहई निवासी कलुआ को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर आई पुलिस ने घायल हुकम सिंह के भाई प्रेम और राजकुमारी पक्ष के कलुआ को सीएचसी फरह भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों का एक-एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। तीन-चार अन्य मामूली चोटिल हैं। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी।