{"_id":"5ee9c8008ebc3e42b14e9caa","slug":"clash-between-two-groups-old-man-died-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः गाय को मारने पर मारपीट, बुजुर्ग को दिया धक्का, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः गाय को मारने पर मारपीट, बुजुर्ग को दिया धक्का, मौत
Wed, 17 Jun 2020 01:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पारा थाना क्षेत्र के सरोसा भरोसा स्थित मोतीझील कॉलोनी में गाय को बेलचा से मारने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग इसराज (60) को मारपीट के दौरान धक्का दे दिया जिससे वे जमीन पर गिर गए। पत्थर लगने से जख्मी बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई। देर शाम पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मोतीझील कॉलोनी मोहान रोड निवासी इसराज दूध का कारोबार करते हैं। उनके परिवार में पत्नी रईसा तीन लड़के शरीफ, रफीक और मनीष व दो बेटियां रूबी और सोफिया हैं। इसराज के पड़ोस में वाले शमशाद भी दूध का काम करते हैं। मंगलवार दोपहर इसराज की गाय शमशाद के घर के बाहर चली गई। यह देख शमशाद ने इसराज की गाय को बेलचा मार दिया। गाय को जख्मी देख इसराज शमशाद विरोध करने पहुंच गए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में हाथापाई के दौरान इसराज की गिरने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, इसराज के बेटे की तहरीर पर शमशाद और उसके नौकर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन