{"_id":"630375aba1cfec577b2c56ea","slug":"clash-between-two-groups-in-sakran-thana-kshetra-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल, दोनों ही पक्ष एक परिवार के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल, दोनों ही पक्ष एक परिवार के
Mon, 22 Aug 2022 05:55 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Aug 2022 05:55 PM IST
सार
सीतापुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद में शामिल दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बातचीत कर दोनों पक्षों में समझौता करवाया।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी बीच बचाव करता हुआ नजर आ रहा है। दोनों ही पक्ष के लोग पुलिस विभाग में तैनात बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सकरन थाना क्षेत्र के महाराजनगर चौकी इलाके में पड़ने वाली ग्राम पंचायत भिठमनी में एक ही परिवार के दो पक्ष महेश प्रसाद और दिनेश में इस कदर जमीनी विवाद हुआ कि दोनों पक्ष मरने मारने की स्थिति में आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों व लाते-घूसे से जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
बीच बचाव करने पहुंची डायल 112 पुलिस ने काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद दोनों पक्ष शांत हुए। एक पक्ष से महेश कांस्टेबल पद पर रायबरेली में तैनात हैं। जबकि महेश का बेटा उदय कानपुर पनकी में दरोगा के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष से दिनेश पूर्व प्रधान हैं और गुड्डू व मायाराम कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। एसओ मनीष कुमार ने बताया यह विवाद दो दिनों से लगातार चल रहा है। अब दोनों पक्षों को सकरन थाने बुलाया गया है। पूछताछ के बाद मामले कार्रवाई की जाएगी।