फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash between two groups in Aminabad in Lucknow.

Lucknow: अमीनाबाद में दो पक्षों में मारपीट, तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात

Sun, 22 Jan 2023 01:23 PM IST
ishwar ashish Clash between two groups in Aminabad in Lucknow.
Clash between two groups in Aminabad in Lucknow. Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Jan 2023 01:23 PM IST
सार

मौलवीगंज इलाके में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
Clash between two groups in Aminabad in Lucknow.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमीनाबाद के मौलवीगंज इलाके में शनिवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर एडीसीपी मध्य सहित तीन थानों का पुलिस बल पहुंच गया और विवाद शांत करवा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, झकड़बाग इलाके में खटिक समाज के लोग शराब पी रहे थे तभी दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो विवाद हो गया। हालांकि, एसीपी चौक आईपी सिंह सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। उधर, एक घायल का कहना है कि वे लोग सड़क किनारे खड़े थे। तभी परिवार की महिला अपने पति के साथ आ रही थी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े दो युवकों ने कमेंट कर दिया। विरोध पर मारपीट करते हुए ईंट से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed