फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City stars shine in CAT

Lucknow News: कैट में चमके शहर के सितारे

Thu, 25 Dec 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
City stars shine in CAT
लखनऊ। आईआईएम जैसे देश के प्रतिष्ठित बिजनेस संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट-2025) का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। इसमें शहर के चार मेधावियों ने 99 से ज्यादा परसेंटाइल हासिल किया। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईएम कोझिकोड की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

लखनऊ में पली-बढ़ी अदिति पांडेय ने 99.63 परसेंटाइल अर्जित किया। नेशनल पीजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहे राजहंस तिवारी ने 99.33 परसेंटाइल हासिल किया। बीबीडी कॉलेज के छात्र किंशुक मखीजा को 99.37 परसेंटाइल मिला। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र रोहित अग्रवाल ने 98.90 और आयुष कटियार ने 97.48 परसेंटाइल हासिल किया। नेशनल पीजी कॉलेज के आदर्श सिंह ने 96.36 परसेंटाइल के साथ सफलता हासिल की। इस वर्ष कैट का आयोजन 30 नवंबर को हुआ था।
विज्ञापन




ऐसे देख सकते हैं परिणाम

परीक्षा में शामिल हुए अथ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन या एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------------------

मेधावियों ने बताए सफलता के मंत्र



परीक्षा की तैयारी के लिए खूब मॉक टेस्ट दें

पापा स्व. पियूष पांडेय ने हमेशा लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वह कोल इंडिया में अधिकारी थे। उनका सपना था कि मैं आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करूं। उनके आशीष से मुझे कामयाबी मिली। मां स्मिता पांडेय कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। सफलता पाने के लिए खूब मॉक टेस्ट दें। रोजाना क्वांट्स के 20 से ज्यादा सवाल लगाएं।

- अदिति पांडेय, 99.63 परसेंटाइल





-------------------------------------




अपनी कमियों और ताकत की समीक्षा करें

मेरे पिता नीलेश मखीजा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। मां दीपाली मखीजा स्कूल में प्रिंसिपल हैं। दोनों की प्रेरणा से कामयाबी मिली। सफलता के लिए जरूरी है अपने लक्ष्य पर कायम रहें। सेलेबस को समझकर कमियों और ताकत की समीक्षा करें। लगातार पढ़ाई करें। समय-समय पर टेस्ट देना जरूरी है।

- किंशुक मखीजा, 99.37 परसेंटाइल



------------------------------------



तैयारी में निरंतरता रखें, कामयाबी मिलेगी

परीक्षा की तैयारी में निरंतरता रखें। इंटरनेट पर प्रामाणिक सोर्स को समझें और भ्रमित न हों। पिता रामकुमार तिवारी नगर निगम में एग्जीक्यूटिव अभियंता हैं। मां बीनू तिवारी ने हमेशा मुझे पढ़ाई में मेहनत के लिए प्रेरित किया। नौकरी में रहते हुए रोजाना दो घंटे मेहनत कर सफलता हासिल की। आईआईएम अहमदाबाद पहली पसंद है।

- राजहंस तिवारी, 99.33 परसेंटाइल



--------------------------------------------



रोजाना छह से सात घंटे की मेहनत

लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम-ऑनर्स में तीसरे वर्ष में हूं। कैट की तैयारी के लिए रोजाना छह से सात घंटे मेहनत की। पिता संजय कुमार अग्रवाल बिजनेसमैन हैं। मां सरिता अग्रवाल गृहिणी हैं। बचपन से बिजनेस में दिलचस्पी थी और सोचता था कि आईआईएम से एमबीए करना है।

- रोहित अग्रवाल, 98.90 परसेंटाइल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed