फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   City bus strike ends on third day, 115 buses to run regularly

Lucknow News: सिटी बसों की हड़ताल तीसरे दिन खत्म, अब नियमित चलेंगी 115 बसें

Mon, 01 Jun 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
City bus strike ends on third day, 115 buses to run regularly
लखनऊ। सिटी बसों की हड़ताल तीसरे दिन रविवार को खत्म हो गई। कर्मचारियों व सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन के बीच वार्ता सफल रही। दोपहर बाद कुछ बसें सड़क पर निकल आईं। सोमवार से सभी 115 इलेक्ट्रिक सिटी बसें 22 रूटों पर चलेंगी। जिन मार्गों पर सिटी बसों की सेवाएं नहीं मिल रही हैं, यात्री लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के हेल्पलाइन नंबर 18001805014 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने बताया कि वर्ष 2021 में मेरिट के आधार पर संविदा पर परिचालकों की भर्ती की गई है। इन कर्मचारियों को अब समितियों के जरिये भर्ती करने के विरोध में बस चालक, परिचालक दुबग्गा डिपो में कार्य बहिष्कार कर रहे थे। इस मामले में रविवार को मंडलायुक्त और जीएम कार्मिक से वार्ता के बाद मिले आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिनों की हड़ताल से 25 हजार से अधिक दैनिक यात्री परेशान हुए और सिटी ट्रांसपोर्ट को करीब 18 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
ऑटो चालकों ने वसूले मनमाने रेट

सिटी बसों की हड़ताल के चलते प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने ऑटो चालकों पर मनमानी किराया लेने का आरोप लगाया। हजरतगंज से चारबाग का किराया 15 रुपये है, लेकिन चालकों ने 35 रुपये तक वसूले। ऐसे ही 1090 चौराहे से चारबाग का किराया 25 रुपये है, लेकिन 50 से 60 रुपये तक वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटा
रविवार को बीएड की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी रोडवेज बसों की सेवा से दूर रहे। इस कारण परीक्षार्थियों की 50 हजार से ज्यादा की भीड़ होने के बाद भी आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा। आलमबाग बस टर्मिनल के एआरएम प्रबंधन दिनेश सिंह ने बताया कि अतिरिक्त बसों की तैयारी की गई थी, लेकिन बस अड्डे पर ज्यादा परीक्षार्थी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed