फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   city bus operation

Lucknow News: हर 15 मिनट पर मिलेगी ई सिटी बस, 126 बसें चल रहीं

Fri, 14 Nov 2025 07:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
city bus operation

विज्ञापन

सिटी ट्रांसपोर्ट का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन रिशेड्यूल किया गया है। ऐसे में अब यह शहर के विभिन्न रूटों पर करीब 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को मिलेंगी। सीएनजी बसों का जीवनकाल पूर्ण हो जाने पर उन्हें हटाने के कारण ही यह रिशिड्यलिंग की गई है।

सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में 126 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शहर में हो रहा है। यह 30 किमी के दायरे में करीब पंद्रह मिनट के अंतराल पर उपलब्ध है। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि राजाजीपुरम से चकहार चौराहा (अपट्रान) वाया चारबाग-निशातगंज-कमता-चिनहट-मटियारी के लिए, ट्रांसपोटेनगर से इंजीनियरिंग कॉलेज वाया चारवाग-जीपीओ-गोल मार्केट-कपूरथला के बीच, स्कूटर इंडिया से कमता वस स्टेशन वाया गोयल इंस्टीट्यूट-ट्रांसपोर्ट नगर उतरेटिया, लुलु मॉल, अहिमामऊ-इकाना-बीवीडी के बीच बसें 15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। ऐसे ही चारवाग से इंट्रीगल विश्वविद्यालय वाया हजरतगंज, महानगर, टेटीपुलिया व गुडंबा के बीच 14 मिनट, वालागंज से विराजखंड वाया दुवग्गा, भिठौली, इंजीनियारंग कॉलेज, टेटीपुलिया, मुंशी पुलिया, पॉलीटेक्निक, कमता के बीच एवं दुवग्गा से पुरसेनी वाया बुढेश्वर, अवध चौराहा, तेलीयाग, उत्तरठिया, पीजीआई. कल्ली पश्चिम तक प्रत्येक 12 मिनट के अंतराल में बसें चलाई जाएंगी। काकोरी मोड शकुंतला मिश्रा पुनवोस विवि से जीपीओ अटल चौक वाय वाया बुद्धेश्वर, आलमबाग चारबाग तक प्रत्येक ढाई घंटे के अंतराल पर सिटी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


जल्द लॉन्च होगा एप

एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से इं-सिटी वस यूपी मोवाइल एप शीघ्र लॉन्च किया जाएगा। इसमें रियलटाइम वस ट्रैकिंग, गंतव्यों की जानकारी, एमएसटी, आने वाली वसों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके परीक्षण की कारवाई चल रही है। लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए है। सुझावों पर बसों के संचालन की रिशेड्यूलिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed