फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CISCE: Errors found in exam results, board will get verification done, letter sent to schools

सीआईएससीई : परीक्षा परिणाम में मिलीं गड़बड़ियां, बोर्ड कराएगा सत्यापन, स्कूलों को भेजा पत्र 

Tue, 27 Jul 2021 01:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Jul 2021 01:24 AM IST
सार

सीआईएससीई के कक्षा 10 व 12 के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियां मिली हैं। अधिकांश स्कूलों ने इंग्लिश लिटरेचर और जियोग्राफी में विद्यार्थियों को बहुत कम अंक देने की शिकायत की है।

विज्ञापन
CISCE: Errors found in exam results, board will get verification done, letter sent to schools
सीआईएससीई : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सीआईएससीई के कक्षा 10 व 12 के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ियां मिली हैं। अधिकांश स्कूलों ने इंग्लिश लिटरेचर और जियोग्राफी में विद्यार्थियों को बहुत कम अंक देने की शिकायत की है। बोर्ड ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि अंकों का सत्यापन कराएगा। इस संबंध में बोर्ड के उप सचिव हेनरी सोलर ने सभी स्कूलों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि उनकी शिकायतों पर कार्रवाी की जाएगी। 

विज्ञापन


स्कूलों के मुताबिक विद्यार्थियों को इंग्लिश लिटरेचर व जियोग्राफी में काफी कम अंक मिले हैं। इन्हीं विद्यार्थियों को अन्य विषयों में 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं। जबकि इन दोनों विषयों में हमेशा से अच्छे अंक मिलते रहे हैं। स्कूलों का कहना है कि उन्होंने जितने अंक भेजे थे और जितने औसत अंक की अपेक्षा थी, उससे काफी कम अंक बोर्ड ने दिए हैं।   
विज्ञापन


कम अंक को मिले ज्यादा अंक और ज्यादा को मिले कम
बोर्ड ने नई मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत जो परीक्षा परिणाम जारी किया है, वह कई स्तरों पर चौंकाने वाला है। स्कूलों के अनुसार जिन विद्यार्थियों को 80 से 85 प्रतिशत अंक मिलने थे, उन्हें 90 से 95 प्रतिशत अंक मिले और जिन्हें 90 से ज्यादा मिलने थे, वे 80 प्रतिशत में ही सिमट कर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के एमडी अनिल अग्रवाल ने बताया कि वे पहले से कह रहे थे कि विद्यार्थियों को केवल बोर्ड परीक्षा के आधार पर ही अंक दिया जाए। यहां विद्यार्थियों की क्षमता के अनुसार नहीं सॉफ्टवेयर के अनुसार अंक मिले हैं। मेधावी छात्रों में इससे निराशा है। विद्यार्थियों को सिर्फ उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट देना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed