फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chowk Stadium and Chaiology Club Crowned Champions

Lucknow News: चौक स्टेडियम व चायोलॉजी क्लब चैंपियन

Mon, 25 May 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Chowk Stadium and Chaiology Club Crowned Champions
चौक स्टेडियम व चायोलॉजी क्लब चैंपियन
लखनऊ। ग्राम सिकंदरपुर, चिनहट में आयोजित जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में चौक स्टेडियम और पुरुष वर्ग में चायोलॉजी क्लब चैंपियन बना। महिला वर्ग के फाइनल में चौक स्टेडियम ने भारत स्पोर्ट्स क्लब को 24-19 से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में चौक स्टेडियम ने दयानंद गर्ल्स कॉलेज को 26-24 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में भारत स्पोर्ट क्लब ने केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर को 29-16 से हराया। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। चायोलॉजी क्लब और चौक स्टेडियम के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला 33-33 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों को पांच-पांच अतिरिक्त रेड का मौका दिया गया। चायोलॉजी क्लब ने 39-37 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। पहले सेमीफाइनल में चौक स्टेडियम ने आर्मी सेंटर को 41-37 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चायोलॉजी क्लब ने सेवन वंडर क्लब को 45-33 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed