फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   choice lock for seven courses

लविवि: सात कोर्सों में 8000 ने की च्वॉइस लॉक

Tue, 20 Sep 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
choice lock for seven courses
लखनऊ। लविवि में पहले चरण में आयोजित सात कोर्सों के लिए च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया रविवार रात 12 बजे तक चली। विवि प्रशासन के अनुसार, इसमें आठ हजार विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर च्वॉइस लॉक की। एक-दो दिन में इनका सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विवि में 16 सितंबर से स्नातक कोर्सों की प्रवेश काउंसिलिंग शुरू की गई थी। पहले चरण में बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, बीवीए-बीएफए, एलएलएबी इंटीग्रेटेड, बीजेएमसी, बीएससी एग्रीकल्चर व बीएलएड कोर्सों के लिए च्वॉइस फिलिंग शुरू की गई। दूसरी तरफ स्नातक काउंसिलिंग के दूसरे चरण में बीबीए, बीसीए व डीफार्मा कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग व च्वॉइस फिलिंग 17 सितंबर से शुरू हुई जो 20 सितंबर तक चलेगी। इसमें अब तक 2000 विद्यार्थियों ने च्वॉइस फिलिंग की है। इसी क्रम में तीसरे चरण में सोमवार शाम से बीए एनईपी, बीएससी बायो व बीएससी मैथ्स की च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई है जो 22 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

बीवॉक की काउंसिलिंग आज से
नेशनल पीजी कॉलेज में नए सत्र 2022-23 के लिए लुआक्मैट-2022 के अंतर्गत चल रही स्नातक काउंसिलिंग में सोमवार को भी बीसीए की काउंसिलिंग हुई। बीसीए में नेशनल पीजी कॉलेज समेत राजधानी के आठ महाविद्यालयों में 540 सीटें है। इसके सापेक्ष सोमवार तक 335 सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित हुआ। इस क्रम में मंगलवार 20 सितंबर से बीवॉक (बैंकिंग एंड फाइनेंस) व बीवॉक (सॉफ्टवेयर एंड डवलपमेंट) की काउंसिलिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी। काउंसिलिंग में नेशनल पीजी कॉलेज के अतिरिक्त स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केकेसी में यूजी प्रवेश की तीसरी मेरिट जारी
श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट जारी कर दी गई है। तीसरी मेरिट लिस्ट के प्रवेश 20 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 03 बजे तक किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में हैं, वे कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर फीस जमाकर अपनी सीट लॉक कर लें। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए चौथी मेरिट जारी की जाएगी।

नगर निगम डिग्री कॉलेज में स्नातक की क्लास शुरू
अटल बिहारी वाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज लखनऊ में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई। इस क्रम में सोमवार से बीए, बीकॉम पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो गईं। प्राचार्य डॉ. एससी पांडेय ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के चलते क्लास सुबह की पाली के बाद सुबह 10:35 बजे से शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed