{"_id":"5d9d89ad8ebc3e01711f7de3","slug":"chinmayanad-being-brought-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी चिन्मयानंद, छात्रा व उसके साथियों की आवाज के लिए गए नमूने, मिलान कर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी चिन्मयानंद, छात्रा व उसके साथियों की आवाज के लिए गए नमूने, मिलान कर होगी जांच
Wed, 09 Oct 2019 11:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्मयानंद प्रकरण में बुधवार को लखनऊ में चिन्मयानंद व छात्रा के साथ ही रंगदारी मांगने के तीन अन्य आरोपियों की आवाज के नमूने लिए गए। इन सभी को एसआईटी शाहजहांपुर जेल से लेकर लखनऊ के महानगर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला आई थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह एसआईटी सभी आरोपियों अलग-अलग लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला पहुंची जहां सबसे पहले छात्रा की आवाज के नमूने लिए गए। फिर चिन्मयानंद और आखिर में अन्य तीनों आरोपियों की आवाज के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
इसके बाद सभी को वापस अलग-अलग टीम के साथ जेल भेज दिया गया। मालूम हो एसआईटी को जांच के दौरान कई वीडियो मिले थे, जिसमें संबंधित आरोपियों की आवाज थी। फोरेंसिक सुबूत के तहत इन लोगों की आवाज के नमूने लिए गए। इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि विधि छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। बाद में छात्रा के साथी और उसके तीन अन्य दोस्तों द्वारा रंगदारी की रकम को लेकर एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इन सबके अलावा छात्रा ने एसआईटी को पेन ड्राइव में भी कई वीडियो सौंपे थे। जिसमें छात्रा और स्वामी चिन्मयानंद के बीच बातचीत का वीडियो भी शामिल था। एसआईटी इसी मामले में फारेंसिक सुबूत इकट्ठा कर रही है।